जीवनदान : कैंसर से पीडित गर्भवती की जटिल सर्जरी

0
941

लखनऊ। क्वीनमेरी अस्पताल में गर्भाशय के मुंह के कैंसर से पीड़ित गर्भवती महिला की जान बचाने के साथ ही जटिल सर्जरी करके शिशु को भी नया जीवन दे दिया। यह सर्जरी वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ.एसपी जैसवार का मानना है कि इस तरह की सर्जरी काफी दुर्लभ होती है। सर्जरी के बाद महिला की हालत सामान्य है और उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है।

बहराइच रहने वाली 25 वर्षीय गर्भवती क्वीनमेरी अस्पताल की ओपीडी में ब्लीडिंग की शिकायत के साथ दिखाने आई थी। इलाज कर रही डॉ.एसपी जैसवार ने शुरुआती जांच में बच्चेदानी में कुछ असामान्य स्थिति पाई गयी। डॉ.जैसवार ने बताया कि जांच में देखा गया कि उसे स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा यानि बच्चेदानी के मुंह के कैंसर था। उन्होंने बताया कि दिक्कत यह थी कि महिला को सात माह की गर्भवती थी। आपरेशन करना मुश्किल थी। ऐसे में महिला को दवाएं दी गयी आैर आठ माह गर्भवती होने के बाद भर्ती किया गया।

सर्जरी से पहले शिशु के फेफड़े मजबूत करने के इंजेक्शन लगाए। 34 सप्ताह में ऑपरेशन प्लान किया गया।
डॉ.जैसवार ने बताया कि सर्जरी में पहले बच्चे को निकाला गया। इसके बाद विशेषज्ञ डाक्टरों के सहयोग से उसकी रेडिकल हिस्ट्रेक्टोमी की गई। इसमें बच्चेदानी और आस-पास के टिश्यू, लिम्फ और गर्भाशय के कुछ हिस्से को निकाला गया। उन्होंने बताया कि महिला के अंडाशय को बचा लिया गया है। अब हिस्टोपैथोलॉजी की रिपोर्ट आने की बात तय की जाएगी। उनकी टीम में डॉ.एसपी जैसवार, डॉ.मोनिका, एनिस्थिसिया से डॉ.अहसान सिद्दीकी थे।


अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleब्रेन बैंकिंग करना आवश्यक है इसके लिए …
Next articleसभी का तैयार होगा हेल्थ रिकार्ड

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here