कैंसर मरीजों में बाईपास करके ठीक होगा पीलिया

0
711

लखनऊ। कैंसर बीमारी के साथ होने वाली पीलिया में मरीजों को अब पित्ताशय की नली में स्टंट नहीं डालना पड़ेगा। बाईपास सर्जरी करके मरीज को पीलिया से बचाया जा सकेगा। यह सर्जरी गोमती नगर स्थित डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के जनरल सर्जरी विभाग में की जा रही है। विभाग के वरिष्ठ डा. विकास ने बताया कि पित्ताशय के समीप अंगों में होने वाले कैंसर में अक्सर मरीजों को पीलिया रोग भी हो जाता है। जोकि उनके लिए काफी कष्टप्रद रहता है। दरअसल पित्त की थैली से निकलने वाली नली ब्लाक हो जाती है। इस लिए मरीज को पाचन में दिक्कत आने लगती है आैर पित्तरस रिलीज नही हो पाता है।

मरीजों में यह पीलिया में पित्त की थैली के आस-पास कैंसर होने की स्थिति में होता है। इस तरह के केसों में आम तौर पर पित्त की थैली से निक ली नली में स्टंट डाल दिया जाता है। इस तरह का स्टंट डालने की पूरी प्रक्रिया में मरीज में 50 से 60 हजार रुपये लग जाता है। यह 60 हजार रुपये कैंसर पीड़ित मरीज को खर्च करने में दिक्कत होती है। क्योंकि कैंसर के इलाज में ही काफी खर्च हो चुका होता है। ऐसे में जनरल सर्जरी विभाग में सर्जन पित्त की थैली की नली को काट कर आंत से जोड़ देते है, जिससे मरीज का पित्त रस निकलता रहता है। डा. विकास ने बताया कि इस तरह के मरीजों की लम्बी लाइफ नही होती है, जिसमें पीलिया होने पर आैर ज्यादा दिक्कत होती है। पित्ताशय में बाई पास करना बेहतर परिणाम देता है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकेजीएमयू : दोबारा छेड़छाड़ करने पर प्रवेश पर रोक
Next articleरेजीडेंट से लेकर विशेषज्ञ तक करेगे अपडेट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here