लखनऊ। कैंसर रोग का नाम सुनकर लोगों में भय पैदा हो जाता है। इस भय को सिर्फ जागरुकता से कम किया जा सकता है। इस रोग से डरने की जरूरत नहीं है, बल्कि समय पर इलाज व लड़ने की जरूरत है। केजीएमयू के कुलपति प्रो.एमएलबी.भट्ट ने यह शनिवार को विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर आयोजित जागरुकता कार्यक्रम में दी। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कैंसर की पहचान हो जाये ,तो इस बीमारी का इलाज संभव है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहकर व आहार को नियंत्रित कर इस बीमारी से बचा जा सकता है।
कार्यक्रम में इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग के छात्रों द्वारा नुक्कड़ नाटक कर जन समुदाय में कैंसर के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। नाटक को देखते हुए कुलपति ने नाटक दल के सदस्यों को पांच हजार का नकद पुरस्कार की घोषणा की है।
इसके अलावा पूर्व कैंसर के मरीजो द्वारा भी अपना अनुभव साझा किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम की संचालिका डा. सीमा गुप्ता द्वारा रोग मुक्त हो चुक मरीजो को सम्मानित किया गया। नर्सिंग व पैरामेडिकल के छात्रों द्वारा पोस्टर गैलरी बनाई गई। इसमें दिषि चैधरी तथा रीतिका ने एकसाथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। तृप्ति भारती तथा निधि ने द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
समारोह का मुख्य आकर्षण जागरूकता वाहन रहा। इस वाहन को कुलपति द्वारा झण्डा दिखाकर रवाना किया गया। इस वाहन में कैंसर की जानकारी से संबंधित वीडियों बनाया गया है। रेडियोथेरेपी विभाग के डा. सुधीर सिंह ने बताया कि इस वीडियों में राज्यपाल नामनाईक,चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टण्डन , केजीएमयू के कुलपति प्रो. मदनलाल ब्रह्म भट्ट तथा लखनऊ के सरकारी तथा गैरसरकारी कैंसर विषेषज्ञों ने सरल शब्दों में इस रोग के प्रति जागरूकता पैदा करने की कोशिश की है। यह वाहन आज विश्व कैंसर दिवस पर लखनऊ स्थित 1090 चौराहा, वेब मॉल, इमामबाड़ा एवं केजीएमयू चैराहे पर जन समुदाय को कैंसर के प्रति जागरूक करने का कार्य करेगा।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












