कैंसर संस्थान:भारत निर्माण में भागेदारी निभाएंगे का संकल्प लिया डाक्टरों और कर्मचारियों ने

0
528

लखनऊ।भारत निर्माण में हम पूरी भागीदारी निभाएंगे। विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने का भरसक प्रयास करेंगे। इसमें किसी भी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। दूसरों को जागरूक भी कर रहे हैं। इस अभियान को और रफ्तार देंगे। यह शपथ बुधवार को चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान के डॉक्टर और कर्मचारियों ने ली।

Advertisement

आजादी का अमृत महोत्सव के समापन समारोह के तहत मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान का उत्सवी ढंग से शुरू की गई। कैंसर संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक व मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. देवाशीष शुक्ला ने परिसर में सभी डॉक्टर, रेजिडेंट और कर्मचारियों को शपथ दिलाई। सभी डॉक्टर-कर्मचारियों ने अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। शपथ में सभी डॉक्टरों ने विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने का संकल्प लिया। गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिये हर संभव प्रयास करने की भी शपथ ली।

डॉक्टर-कर्मचारियों ने कहा कि देश की समृद्ध विरासत पर गर्व है। इसके उत्थान के लिए हमेशा कार्य करता रहूंगा। देश की एकता और एकजुटता के लिए सदैव प्रयासरत रहूंगा। राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों और दायित्वों का पालन करूंगा। देश के गौरव के लिए प्राण देने वाले वीरों से प्रेरित होकर राष्ट्र की रक्षा, सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित रहूंगा। डॉ. देवाशीष शुक्ला ने बताया कि 15 अगस्त को हर घर तिरंगा अभियान धूमधाम से मनाया जाएगा। संस्थान से लेकर घर तक में तिरंगा फहराया जाएगा।

Previous articleशाम पांच बजे के बाद बिना सूचना स्वास्थ्य केंद्र से गायब रहे डाक्टरों पर होगा एक्शन
Next articleKgmu की नवनियुक्त कुलपति प्रो सोनिया कार्यभार संभाला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here