Advertisement
Home Uttar Pradesh कोरोना से कैबिनेट मंत्री कमल रानी की मौत

कोरोना से कैबिनेट मंत्री कमल रानी की मौत

0
835

लखनऊ। कोरोना संक्रमण से प्रदेश के प्राथमिक शिक्षा मंत्री श्रीमती कमल रानी वरुण का निधन आज पीजीआई के कोविड-19 हॉस्पिटल में हो गया। प्रदेश में कोरोना संक्रमण से पहली बार किसी कैबिनेट मंत्री की मौत हुई है। वह कानपुर के घाटमपुर क्षेत्र से विधायक चुनी गई। उनकी अचानक किस्मत पर मुख्यमंत्री सहित राज्यपाल स्तब्ध है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शोक जताते हुए कहा है कि वह लोकसभा सदस्य के रूप में काफी सक्रिय थी।

जानकारी के अनुसार श्रीमती कमल रानी वरुण को कोरोना संक्रमण होने पर अर्शी पीजीआई में भर्ती कराया गया था। यहां पर इलाज के दौरान संक्रमण से निमोनिया भी हो गया था। यह संक्रमण उनके फेफड़े पर पहुंच गया, जिससे उनकी हालत तेजी से बिगड़ती जा रही थी। डॉक्टरों ने उनकी जान बचाने के लिए प्लाज्मा थेरेपी का प्रयोग भी किया था। लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। आज सुबह उनकी मौत हो गई। कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत उनका शव कानपुर भेज दिया गया है ।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous article9 अगस्त को होगी B.Ed प्रवेश परीक्षा
Next articleटूथ ब्रश करने व डेंटल फ्लॉस के प्रयोग का तरीका बताया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here