बजट से किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में मरीजों को मिलेगी सुविधाएं

0
802

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने आज बजट में किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय को 907 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। केजीएमयू प्रशासन का मानना है कि बजट में लगभग 70 करोड़ का ही अतिरिक्त बजट दिया है। अतिरिक्त बजट से उपकरणों की खरीद के लिए पिछले साल की अपेक्षा पांच करोड़ की वृद्धि कर दी गयी है आैर इसके लिए 40 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। दिये गये बजट में निर्माण कार्यों मेंं पांच करोड़ की कमी कर दी गयी है। अगर देखा जाए तो सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण दवाओं की खरीद, मरीजों के लिए भोजन के अलावा अन्य मद में दिया गया है। इसके लिए लगभग 27 करोड़ रुपया अतिरिक्त बजट दिया गया है।

गत वर्ष प्रदेश सरकार ने केजीएमयू को लगभग 837 करोड़ रुपये का बजट दिया था। इस बार केजीएमयू के विभिन्न प्रस्तावों को ध्यान रखते हुए 907 करोड़ कर दिया गया है। गत वर्ष के बजट से 70 करोड़ रुपये ज्यादा है। बजट से पहले केजीएमयू प्रशासन ने प्रस्ताव में प्रमुख रूप से दवा, खाना, बिजली व्यवस्था आदि) मेंं 27 करोड़ की बढ़ोत्तरी की गई है। पिछले साल इस मद में 141 करोड़ का प्रावधान था। इसी तरह मशीनें, सज्जा उपकरण और संयत्र मद मेंं पांच करोड़ की वृद्धि करते हुए 40 करोड़ का बजट दिया गया है। विभिन्न निर्माण कार्य के लिए गत वर्ष 75 करोड़ का बजट दिया गया था। इस वर्ष बजट में पांच करोड़ की कमी कर दी गयी है।

केजीएमयू के कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट कहते है कि प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष से अधिक बजट दिया है, इस बजट में केजीएमयू के अलावा अन्य चिकित्सा संस्थानों के विकास का ध्यान रखा गया है। केजीएमयू के कई योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा सकेगा। बजट में एलोपैथ के साथ ही आयुष का भी पूरा ध्यान रखा गया है। कुल मिलाकर यह बजट केजीएमयू के साथ ही पूरे प्रदेश के चिकित्सा व्यवस्था के लिए लाभकारी साबित होगा।

उन्होंने बताया कि केजीएमयू को सेटेलाइट सेंटर स्थापित करने के लिए बजट मिल गया है, यह एक अच्छा कदम है, जल्द ही उसके लिए आगे योजना के अनुसार कार्य शुरू किया जाएगा। ताकि वहां भी मरीजों को बेहतर व उच्चस्तरीय इलाज मुहैया कराया जा सके, लेकिन केजीएमयू के नये कैंपस का प्रस्ताव अधूरा रह गया है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleलोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान का होगा विस्तार
Next articleअटल बिहारी वाजपेयी उत्तर प्रदेश चिकित्सा विश्वविद्यालय

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here