लखनऊ- लोहिया संस्थान के एकेडमिक ब्लॉक में एमबीबीएस के साथ अगले साल से बीएससी नर्सिंग का पाठ्यक्रम संचालित किया जाएगा। यह बात समारोह में निदेशक प्रो. एके त्रिपाठी ने कही। उन्होंने बताया कि संस्थान में बीएससी नर्सिंग की 40 सीटों के लिए मंजूरी मिली है। निदेशक ने संस्थान की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि संस्थान में 36 विभाग क्रियाशील हैं। डा. त्रिपाठी ने बताया कि शहीद पथ के पास 20 एकड़ में नया कैंपस बन रहा है। अब तक संस्थान में 56 किडनी प्रत्यारोपण करके नया मुकाम प्राप्त कर चुका है।
वर्ष 2008 में स्थापित इस संस्थान को बारह सितंबर 2018 को विश्वविद्यालय का दर्जा मिला। यहां पर 500 एमबीबीएस और 108 एमडी-एसएमस के मेडिकोज अध्ययन कर रहे हैं। इस दौरान डॉ. दीपक मालवीय, डॉ. नुजहत हुसैन, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भुवनचंद तिवारी, प्रवक्ता डॉ. विक्रम सिंह, डॉ. श्रीकेश सिंह, डॉ. सुब्रात चंद्रा, डॉ. अंशुमान पांडेय, डॉ. डीके श्रीवास्तव सहित अन्य संकाय सदस्य मौजूद रहे।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












