ब्लैक फंगस से मरने वालों की बढ़ रही है संख्या, आज 2 की मौत

0
783

 

 

 

 

 

 

लखनऊ । ब्लैक फंगस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी में बुधवार को ब्लैक फंगस से दो मरीजों की मौत हो गई है। वहीं किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में इलाज के दौरान बिहार के 55 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई है।
राजधानी लखनऊ के केजीएमयू सहित विभिन्न अस्पतालों में ब्लैक फंगस मरीजों की संख्या 240 पहुंच गई है। अब तक ब्लैक फंगस से 20 मरीज दम तोड़ चुके हैं।
बताते चलें प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में संख्या में केजीएमयू सहित अन्य अस्पतालों में मरीज भर्ती हो रहे हैं। मंगलवार को केजीएमयू सहित अलग-अलग अस्पतालों में 15 नए मरीज भर्ती किए गए हैं।
वही सिर्फ केजीएमयू में बीते 24 घंटे के लिए 10 मरीज भर्ती किए गए। अब तक केजीएमयू में 159 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। मंगलवार को पीजीआई में ब्लैक फंगस के तीन नए मरीज भर्ती किए गए हैं। इसके साथ ही पीजीआई में मरीजों की संख्या 27 हो गई है। इंदिरानगर स्थित निजी हॉस्पिटल में दो मरीजों को भर्ती किये गये है।

केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह के मुताबिक ब्लैक फंगस के गंभीर मरीजों की डॉक्टरों की टीम लगातार सर्जरी कर रही है। उन्होंने बताया कि 16 मरीजों की सर्जरी की जा चुकी है। ईएनटी, नेत्र समेत दूसरे विभाग की डॉक्टर मरीजों के ऑपरेशन कर रहे हैं। इसी प्रकार लोहिया संस्थान में भी 24 से ज्यादा ब्लैक फंगस के मरीज भर्ती चल रहे हैं।

Previous articleलखनऊ के सीवेज वाटर में कोरोना संक्रमण
Next articleइंसेफेलाइटिस नियंत्रण के सफल मॉडल से होगा कोविड के थर्ड वेव का मुकाबला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here