बिजली गुल, मरीज बेहाल

0
739

लखनऊ – किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के लिंब सेंटर में आज लगभग तीन घंटे तक बिजली नही आयी। सही जनरेटर बैकअप मिल पाने से बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पायी, जिसकी वजह से मरीजों का हाल बेहाल रहा। दोपहर बारह बजे बिजली गुल होने के बाद जब तीन बजे बिजली के आस- पास आई, इस दौरान लिफ्ट भी बंद रहने से मरीजों की दिक्कतें बढ गईं। लिंब सेंटर में सुबह से ही बिजली का आना जाना लगा रहा, लेकिन दोपहर बारह बजे बिजली चली गयी तो नहीं आयी। बिजली गुल होने के साथ ही लिफ्ट भी बंद हो गई, जिससे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लिंब सेंटर में प्रथम तल पर ओपीडी होती है और तीसरे तल पर मरीजों को भर्ती किया जाता है।

ऐसे हालत में मरीजों को ऊपर जाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। यहां पर चौथे तल पर आर्थोपेडिक सर्जरी का ऑपरेशन थिएटर है, आज कुछ ऑपरेशन किए गए। ऑपरेशन के बाद इन मरीजों को तीसरे तल पर वार्ड में ले जाने में रैंप का सहारा लेना पड़ा। वहीं वार्ड में पंखा बंद होने से गर्मी से बेहाल कर दिया। मीडिया प्रवक्ता डा. संतोष कुमार का कहना है कि बिजली जाने की सूचना नहीं आई थी। इस बारे में जानकारी ली जाएगी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleपद का विज्ञापन निकाला नहीं, भर्ती कर ली
Next articleऑल टाइप फ्लू वायरस के खिलाफ काम करेगा यह टीका

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here