- अब तक की बड़ी खबरें date 8.9.20
1-गुलालाघाट शवदाहगृह का लोकार्पण
लखनऊ – विद्युत शवदाहगृह का लोकार्पण आज, राजधानी का दूसरा शवदाहगृह बन कर तैयार, गुलालाघाट स्थित शवदाहगृह का लोकार्पण, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन करेंगे लोकार्पण।
2- एसएसपी प्रयागराज निलंबित
एसएसपी प्रयागराज निलंबित किये गए,अपराध नियंत्रित ज़ कानून-व्यवस्था में शीतलता व भ्रष्टाचार आदि के गम्भीर आरोप पाए गए
3- मुनव्वर राणा की दो बेटियां हाउस अरेस्ट.
मुनव्वर राणा की बेटियां आज देना चाह रहीं थीं धरना. धारा -144 का हवाला देकर पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट. HC के आदेश का पालन करने को लेकर किया अरेस्ट. हजरतगंज और गौतमपल्ली थाना इलाका है धरना प्रतिबंधित क्षेत्र.
4-बच्चों के साथ महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास
Agra -कलेक्ट्रेट परिसर में बच्चों के साथ महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास, अपने और बच्चों के ऊपर डाला केरोसिन, मौके पर पुलिस ने रोका, न्याय के लिए भटक रही पीड़ित महिला, दबंगों ने किया था परिवार पर हमला, महिला का पति अस्पताल में भर्ती है, सदर क्षेत्र के सोहल्ला इलाके की है महिला.
5-रविवार को बंदी ख़त्म
उत्तर प्रदेश के लिये नया आदेश:-रविवार को बंदी की बाध्यता ख़त्म, बाजारों की साप्ताहिक बंदी अब पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार होगी
6- कोरोना :राष्ट्रीय रिकवरी रेट 77% के पार
भारत में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मामलों की संख्या 32.5 लाख से ज़्यादा हुई। राष्ट्रीय रिकवरी रेट 77% के पार पहुंचा: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय












