Advertisement
Home Uttar Pradesh बड़े धमाके के साथ मानव बम से दहलाने की रच रहे थे...

बड़े धमाके के साथ मानव बम से दहलाने की रच रहे थे साजिश

0
905

एटीएस ने अलकायदा समर्थित दतीन संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार किए

 

 

 

 

लखनऊ । प्रदेश पुलिस के आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने रविवार को राजधानी लखनऊ में अलकायदा समर्थित ‘अंसार गज़वतुल हिंद’ से जुड़े दो संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा प्रदेश के विभिन्न शहरों में संदिग्ध लोगों की तलाश में छापे मारी हो रही है। देर शाम को कानपुर से एक को गिरप्तार भी किया गया है। कई शहरों में अलर्ट भी कर दिया गया है।

 

 

 

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने यहां संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एटीएस ने अलकायदा समर्थित ‘अंसार गज़वतुल हिंद’ के सक्रिय सदस्य लखनऊ के दुबग्गा निवासी मिनहाज अहमद तथा मणियांव के रहनेवाले मसीरुद्दीन को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के पास से विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है।
उन्होंने बताया कि ये लोग अलकायदा के उत्तर प्रदेश मॉड्यूल के मुखिया उमर हलमंडी के निर्देश पर अपने साथियों की मदद से आगामी 15 अगस्त को उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों, खासकर लखनऊ के महत्वपूर्ण स्थानों, स्मारकों आैर भीड़भाड़ वाले इलाकों में विस्फोट करने आैर मानव बम आदि द्वारा आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए हथियार तथा विस्फोटक भी जमा किया गया था।
कुमार ने बताया कि इस गिरोह में लखनऊ तथा कानपुर के इनके अन्य साथी भी शामिल हैं। अन्य टीमों के द्वारा इन आतंकवादियों के अन्य सहयोगियों की तलाश के लिए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है।
अपर पुलिस महानिदेशक के मुताबिक पूछताछ के दौरान इन लोगों ने अपने सहयोगियों के घर से भाग जाने की बात बताई है। इस सिलसिले में एटीएस की टीम ने स्थानीय पुलिस से सहयोग लेकर सघन जांच शुरू की है।
उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में एटीएस थाने में मामला दर्ज कराया जा रहा है तथा इन दोनों व्यक्तियों को अदालत में पेश किया जाएगा आैर पुलिस रिमांड पर लेकर उनके तथा उनके अन्य साथियों के बारे में जानकारी प्राप्त की जाएगी।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleकांग्रेस के 5 सवाल का जवाब दें… योगी सरकार
Next articleदुकानें खुली रखने का समय दस बजे तक बढ़ा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here