भीगते बारिश में जानकीपुरम में मनाया गया योग डे

0
847

लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर राजधानी के जानकीपुरम स्थित अर्जुन पार्क में नागरिक सुरक्षा संगठन के लोहिया नगर प्रखंड लखनऊ ने कर्मयोगियों ने योगाभ्यास किया। इनमें प्रमुख रुप से डिवीजनल वार्डेन सतीश चंद्र मिश्रा के साथ डिप्टी डिवीजनल वार्डेन श्रीमती सपना तिवारी और राम लखन यादव (डिप्टी डिवीजनल वार्डन) के नेतृत्व में दर्जनों ने लोगों ने योगाभ्यास किया।

सपना तिवारी ने बताया कि वैसे प्रतिदिन हम लोग योगभ्यास करते है, लेकिन योगा डे पर योग करना एक विशेष अनुभव है। उन्होंने कहा कि जब हमारे शहर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आकर बारिश में योग कर सकते है तो हम लोग बारिश क्यों नहीं कर सकते है। उन्होंने बताया कि योगभ्यास में विभिन्न प्रकार के आसन किये गये। इसमें भाग लेने के लिए लोग बारिश में भी आये अौर लगातार पार्क में बैठे रहे। योगाभ्यास में स्टाफ आफिसर मलेश पाडेंय, डा. अमित श्रीवास्तव, गंगाराम, श्रीमती सरोज, अंजु चौरसिया, श्रीमती साधना एव अन्य कई पोस्ट वार्डेन तथा सेक्टर वार्डेन मौजूद थे।

 

Previous articleट्रामा सेंटर में फिल्म देखने में डिस्टर्ब किया तो बना लिया बंधक
Next articleजन्मभूमि तथा जननी का विकल्प नहीं : सीएम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here