भारत सरकार ने फार्मेसी कौंसिल से देश भर के फार्मेसिस्टों की सूची मांगी

पीसीआई ने सभी राज्यो को तत्काल सूची उपलब्ध कराने को कहा

1
1251

न्यूज। भारत  सरकार द्वारा मांगे जाने पर फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया ने पत्र संख्या 10-82/2019-PCI दिनांक 02-04- 2020 को एक पत्र भेजकर सभी स्टेट फार्मेसी कॉउंसिल्स को निर्देशित किया है कि वह सभी फार्मेसिस्टो के नाम, पंजीकरण संख्या,  मोबाइल नंबर और  ईमेल आईडी की सूची बनाकर तत्काल फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया को प्रेषित करें। उक्त के क्रम में उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल द्वारा अपनी वेबसाइट www.uppharmacycouncil.com पर एक ‘ई-मेल’ जारी करते हुए सूचना प्रदर्शित की गई है कि सभी फार्मेसिस्ट अपनी सूचना जिसमें उपरोक्त बिंदु शामिल हो तत्काल ई-मेल द्वारा उत्तर प्रदेश फार्मेसी काउंसिल को भेजें ।

उक्त की जानकारी देते हुए कौंसिल के विशेष कार्य अधिकारी रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि contact@uppharmacycouncil.com ईमेल पर सूचना मांगी गई है । कौंसिल के पूर्व चेयरमैन सुनील यादव, फीपो अध्यक्ष के.के. सचान, डीपीए अध्यक्ष संदीप बडोला, महामंत्री श्रवण सचान सहित विभिन्न संघो द्वारा बेरोजगार और सेवानिवृत्त फार्मेसिस्टों से अपील की गई है कि वे जनता के हित में अपनी सूचना तत्काल भेज दें।स्टेट फार्मेसी कौंसिल उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन सुनील यादव ने बताया कि उपरोक्त सूचना भारत सरकार ने किस प्रयोजन हेतु चाहा है, यह स्पष्ट नहीं है, ना ही यह स्पष्ट किया गया है कि उपरोक्त सूचना  के आधार पर आवश्यकतानुसार फार्मेसिस्टों की सेवा ली जाएगी, लेकिन  कोविड-19 जो एक महामारी के रूप में वैश्विक रूप ले चुका है, के उपचार हेतु कभी भी बड़े पैमाने पर मानव संसाधन की आवश्यकता पड़ने पर जनहित में देश के फार्मेसिस्टों की सेवाएं भारत सरकार द्वारा ली जा सकती हैं।और देश के फार्मेसिस्ट इस संक्रमण काल मे जनता और सरकार के साथ खड़े हैं ।

हमारे वैज्ञानिक इस बीमारी के निदान, उपचार हेतु औषधियों पर रिसर्च कर रहे हैं , वहीं हमारी इंडस्ट्री आवश्यक औषधियां बनाने को तैयार हैं, हॉस्पिटल में कार्यरत क्लीनिकल/हॉस्पिटल फार्मेसिस्ट भी चिकित्सालयो में अपनी सेवाएं दे रहे हैं ।

Information required –

1. Registration Number.

2. Pharmacist Name.

3. Mobile No

4. Email id.

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleसास ससुर के बाद महिला डॉ का ढाई वर्षीय बेटा भी कोरोना पॉजिटिव
Next articleनहीं मानेंगे: अमीनाबाद गयी स्वास्थ्य टीम को भगाया

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here