लखनऊ। अपने ढाई वर्षीय बेटे को कोरोना से बचाने के लिये ठीक हो चुकी महिला डॉ आइसोलेशन से निकल कर फिर अस्पताल पहुंच गई है। यहां अपना इलाज कराने में नहीं बल्कि बेटे को नई जिंदगी देने के लिए आ गई है। महिला डॉ के घर की बुजुर्ग महिला सास पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद, महिला डॉ के पति व बेटे को सिविल अस्पताल में जांच पड़ताल के लिए भर्ती करा लिया गया था। दोनों का नमूना लेकर एक बार फिर जांच के लिए भेजा गया।
इस जांच में ढाई वर्षीय बेटे का कोरोना पॉजिटिव आने पर ठीक होकर जा चुकी महिला डॉक्टर ने मां का फर्ज निभाते हुए आइसोलेशन से निकलकर केजीएमयू में भर्ती अपने बेटे के पास पहुंच गई है। यह 1 डॉक्टरों की टीम उसके ढाई वर्षीय बेटे का इलाज कर रही है और अपने बेटे को संभालने के लिए महिला डॉ मौजूद चल रही है। डॉक्टरों का मानना है कि इस समय ठीक हो चुकी महिला डॉक्टर काफी संवेदनशील है ।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












