बलरामपुर अस्पताल में डिजिटल एक्सरे का उद्घाटन

0
574

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा लगातार स्वास्थ्य विभाग को बेहतर बनाने के लिए हर मुमकिन प्रयास किया जा रहा है इस क्रम में आज राजधानी लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल में स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह के द्वारा डिजिटल एक्सरे मशीन का उद्घाटन किया गया। -इस अवसर पर बलरामपुर अस्पताल के निदेशक राजीव लोचन मुख्य चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र अग्रवाल भी मौजूद रहे। इस अवसर पर जय प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार अस्पतालों को आधुनिक मशीनें उपलब्ध करा रही है उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का हर मुमकिन प्रयास है की अस्पताल में आने वाला हर मरीज संपूर्ण रूप से स्वस्थ होकर जाए.

जय प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा सरकार आई है लगातार स्वास्थ्य के क्षेत्र में जनता की जरूरतों को मद्देनजर रखते हुए बदलाव कर रही है वही इस मौसम में डेंगू की तेजी से फैल रही बीमारी के बारे में जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कि प्रदेश सरकार द्वारा हर मुमकिन प्रयास किया जा रहा है और लगातार दवाओं का छिड़काव भी किया जा रहा है उन्होंने कहा कि डेंगू से बचने के लिए सरकार के साथ-साथ जनता को भी जागरूक होना पड़ेगा और अपने आसपास जलभराव व स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकेजीएमयू : धनतेरस पर सबसे ज्यादा दो बेटियां बटोंरेगी हीवेट,चांसलर तथा गोल्ड, सिल्वर
Next article15 वां दीक्षांत समारोह धूमधाम से मनायेगा केजीएमयू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here