बलरामपुर अस्पताल में मरीज को रेफर कराने में लगे कई घण्टे

0
759

लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में मरीजों को रेफर के लिए कई घण्टे बीत गये। परिजन इधर-उधर चक्कर लगाते रहे लेकिन डाक्टर का पता नहीं लगा पाए। कुछ लोगों ने बताया कि इमरजेंसी के ऊपर सभागार में पीएमएस के चुनाव में सभी डाक्टर मतदान करने गए, वहां जाकर पता करो लेकिन डाक्टर का पता नहीं चल पाया।

बलरामपुर अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी ब्लाक में मोहम्मद शमी (27) भर्ती थे। उन्हें किडनी के संबंधित बीमारी थी। उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो परिजनों से केजीएमयू रेफर करने की बात कही। परिजन एक से दूसरे वार्ड में डाक्टर को ढूंढते रहे। ऐसे में एक घण्टा से ज्यादा समय बीत गया लेकिन डाक्टर नहीं मिले। मरीज का इलाज डाक्टर उस्मानी के दिशा-निर्देश पर चल रहा था। इस बीच उनको एक समाजसेवी राहुल सोनकर मिले।

Advertisement

अब श्री सोनकर ने अपने परिचित वार्ड ब्वाय को साथ लिया आैर मरीज की बीएचसी लेकर सीधे निदेशक कार्यालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. ऋषि कुमार सक्सेना के पास पहुंच गये आैर अपनी आप बीती बतायी। इस पर डा. सक्सेना ने तत्काल मरीज को रेफर करवाने के लिए तत्काल कागज बनवाए आैर एम्बुलेंस से मरीजों को केजीएमयू भेजने के निर्देश दिये।

Previous articleकैलाश मानसरोवर यात्रा में सरकार की सब्सिडी का स्वागत किन्तु बहाल हो 50 वर्षों पूर्व की स्थिति
Next articleराजभवन रेजीडेंट व जूनियर डाक्टरों से मारपीट की घटना पर गंभीर, दिया कार्रवाई का निर्देश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here