लखनऊ – राजधानी लखनऊ के जिला अस्पताल बलरामपुर चिकित्सालय में मंगलवार को निदेशक डा. राजीव लोचन और केजीएमयू के डा. सूर्यकान्त ने फीता काटकर धनवन्तरि सेवा केन्द्र का शुभारम्भ किया। धनवन्तरि सेवा केन्द्र ने अस्पताल को 10 स्टेªचर व 06 व्हील चेयर प्रदान किया।
इस मौके पर केजीएमयू के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डा. सूर्यकान्त ने कहा कि समाज के सहयोग के बगैर कोई व्यवस्था नहीं चल सकती। हम लोगों को भी सामाजिक कार्यों में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आत्म संतुष्टि के लिए भी सामाजिक कार्य जरूरी है। इस प्रकार के कार्यों से हमारा इहलोक और परलोक दोनों सुधरता है।












