बलगम की जांच में लाखों रुपए के घोटाले की जांच शुरू

0
1078

लखनऊ. बलगम जांच में ह्यूमन कूरियर के शुल्क देने के मामले में लाखों रुपए का घोटाला करने वाले जिला क्षय रोग अधिकारी अन्य आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है. जांच कर रहे डॉक्टर आरपी सिंह ने जांच के प्रथम चरण में आरोपी अधिकारी से सभी दस्तावेजों को दिखाने के लिए जमा करने के निर्देश दिए हैं. बताया जाता है शासन स्तर पर इस घोटाले की जानकारी होने के बाद स्वास्थ्य विभाग इसकी जांच जल्द से जल्द पारदर्शिता पूर्वक कराने के लिए स्वास्थ विभाग के तेज तर्रार और इमानदार अधिकारियों को तैनात किया है.

बताते चलें जिला क्षय रोग अधिकारी और उनके साथ कर्मचारी पर मरीजों के बलगम को जांच सेंटर तक भेजने वाले शुल्क को जमा करने वाले बजट में लाखों रुपए का हेरफेर करने का आरोप लगाया गया है. आरोप है कि मरीज और विभाग के कर्मचारी खुद बलगम की जांच के लिए सेंटर तक जाते थे और जमा करने के बाद रिपोर्ट भी ले आते थे. इन सब कार्यों के लिए नेशनल हेल्थ मिशन में बजट दिया गया है.

इसके तहत मरीज का बलगम वुमन कुरियर द्वारा जाट सेंटर पर भेजा जाता है और इस कार्य के लिए उसे निर्धारित शुल्क दिया जाता है. परंतु जिला क्षय रोग अधिकारी पर आरोप है कि उन्होंने ह्यूमन कुरियर कंपनी के नाम पर लाखों रुपए के बजट का हेरफेर कर दिया है. शासन स्तर पर शिकायत होने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर नरेंद्र ने इसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए स्वास्थ्य विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों को जांच करने के तत्काल निर्देश दे दिए हैं. जांच शुरू होने के बाद बताया जाता है कि अभी इस घोटाले में कहीं और लोगों के चेहरे सामने आएंगे.

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleसंस्थान में मजबूत हो सुरक्षा व्यवस्था
Next articleउत्पीड़न से परेशान रेजिडेंट मिलेंगे कुलपति से

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here