लखनऊ। राजधानी में लगातार स्वाइन फ्लू के मरीज तेजी से बढ़ रहे है। दो दिन में छह मरीज पाजिटिव आये है। यह मरीज गोमती नगर, एलडीए कालोनी कानपुर रोड के है आैर तीसरा मरीज कमांड अस्पताल में भर्ती है। राजधानी में बीते दो दिनों में छह मरीजों में स्वाइन फ्लू के मरीज मिले है। अब तक कुल 19 पाजिटिव मरीज स्वाइन फ्लू के आैर एक मरीज की मौत तक हो चुकी है।
सीएमओ डा. जीएस बाजपेयी ने बताया कि एसपीजीआई की रिपोर्ट के अनुसार पहला मरीज 37 वर्षीय गोमती नगर के अलंकनंदा अपार्टमेंट का निवासी है। केस रिपोर्ट के अनुसार मरीज कोलकाता गये थे आैर 27 जून को लखनऊ अाये थे। दो दिन बाद बुखार आ गया आैर हालत लगातार बिगड़ने पर महानगर के निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीज में पुष्टि के बाद परिजनों को टेमी फ्लू की दवा दे दी है।
इसके अलावा एलडीए कालोनी निवासी 43 वर्षीय देवरिया गये थे। वहां नौ जुलाई को लौटने पर दस जुलाई को गले में खराश, हल्का बुखार तथा सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। गोमती नगर के निजी अस्पताल में इलाज कराने के बाद भी एसपीजीआई भेजा गया। जहां पर आज स्वाइन फ्लू पाजिटिव आया है। इनके परिजनों को भी टेमी फ्लू की दवा दे दी है। इसके बाद तीसरा मरीज कुशीनगर निवासी है आैर ईद में अपने परिवार मिलने पर आया था। बुखार के बाद उसकी जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है।












