न्यूज। पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों में आज भी निमोनिया मौत का सबसे प्रमुख कारण देश में है। यहां इस उम्र के बच्चों में इसकी दर 14.3 फीसदी है यानि की प्रत्येक चार मिनट में एक बच्चे की मौत हो रही है। निमोनिया के खिलाफ प्रभावी प्रयत्नों की शुरुआत के तहत सेव द चिल्ड्रन की आज यहां जारी ”भारत में निमोनिया के परिस्थिति का विश्लेषण”” रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट का विमोचन डॉ. अजय खेरा, आयुक्त, मातृत्व एवं बाल स्वास्थ्य, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा किया गया, जिसमें पांच उच्च भार वाले राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान का गहराई से मूल्यांकन, चुनौतियों के बारे में पहचान और कार्रवाई करने के लिए आवान किया गया है।
इस अवसर पर डॉ.खेरा, आयुक्त, मातृत्व एवं बाल स्वास्थ्य, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंाालय ने केन्द्र सरकार की योजना लक्ष्य (लेबर रुम क्वालिटी इम्प्रूवमेंट इनिशिएटिव गाइडलाइन) के बारे में बताया कि किस तरह यह जन्म के समय देखभाल की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए केंद्रित है। जिसमें आशा महिला कर्मचारियों को प्रशिक्षित करना और महिलाओं को स्वास्थ्य केंद्रों में एकाित करना शामिल है।
डा़ खेरा ने कहा, ”स्वास्थ्य प्रणाली में स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र नए तौर पर जुड़ा है जो जमीनी तौर पर लोगों तक पहुंचने में मदद करेगा। सरकार ने बचपन में होने वाली मातृत्व से निपटने के लिए वाकई महत्वाकांक्षी लक्ष्य तय किया है और इस उद्देश्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।” सेव द चिल्ड्रन के डायरेक्टर प्रोग्राम्स अनिंदित रॉय चौधरी ने कहा कि बच्चों में आज भी निमोनिया मौत का सबसे प्रमुख कारण है और भारत में 5 साल के कम उम्र के बच्चों में इसकी दर 14.3 फीसदी है। पूरे विश्व में पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों की निमोनिया से होने वाली मौतों में भारत का आंकड़ा 17 फीसदी है। बचपन में होने वाले निमोनिया की समस्या से निपटना सेव द चिल्ड्रन के शताब्दी वर्ष की तीन प्रतिबद्धताओं में से एक है और हम निमोनिया से होने वाली मौतों को पूरी तरह रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।
रिपोर्ट के प्रमुख निष्कर्षों से पता चला है कि 1. 5 साल से कम उम्र के बच्चों में अध्ययन किए गए 5 राज्यों में कुल मिलाकर एक्यूट रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन (एआरआई) का प्रचलन दर 13.4 फीसदी रहा। बिहार में यह दर सबसे ज्यादा 18.2 फीसदी रही है और उसके बाद उत्तर प्रदेश 15.9 फीसदी, झारखंड 12.8 फीसदी, मध्य प्रदेश 11.6 फीसदी और राजस्थान 8.4 फीसदी का स्थान है।
रिपोर्ट में पाया गया है कि बचपन में होने वाले निमोनिया के लिए घर में वायु प्रदूषण जोखिम का एक महत्वपूर्ण कारक है। जिन घरों में खाना बनाने के लिए एलपीजी का इस्तेमाल होता है वहां यह समस्या नहीं है और ऐसे घरों में एआरआई की संभावना दो फीसदी से भी कम होती है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












