आयुष मिशन में शुरु हुआ योग वेलनेस सेंटर

0
598

लखनऊ। राज्य आयुष सोसाइटी के भूतल पर योग वेलनेस सेन्टर की स्थापना की गई है। इसका उद्घाटन बुधवार को मिशन के कार्यक्रम प्रबंधक अरविन्द ने किया। इसके बाद योग प्रशिक्षक द्वारा आयुष मिशन के अधिकारी एवं कर्मचारियों को योगा कराया गया। सभी ने यह संकल्प दिलाया गया कि वह अपने दिनचर्या में योगा को शामिल करेंगें। साथ ही अपने आवास के आस-पास के क्षेत्रों में लोगों को योगा के प्रति प्रेरित करेंगें। योग वेलनेस सेन्टर में आस-पास के क्षेत्रों के लोगों को लाभ मिल सकेगा। इसके तहत उन्हें प्रतिदिन योग कराया जायेगा। योग वेलनेस सेन्टर में रोजाना सुबह 10 बजे से शाम चार तक योगा कराया जायेगा।

राज्य आयुष सोसाइटी के कार्यक्रम प्रबंधक अरविन्द, ने बताया कि प्रदेश में 84 योग वेलनेस सेन्टर संचालित किये गये हैं। वहीं इससे पहले से 115 योग वेलनेस सेन्टर चल रहे हैं। इसके अतिरिक्त 50 अन्य नये योग वेलनेस सेन्टर की स्थापना करने के लिये भी प्रस्ताव आयुष मंत्रालय को भेजा गया है। आयुष सोसाइटी में होम्योपैथिक ओपीडी, आयुर्वेद ओपीडी और योग वेलनेस सेन्टर शुरू हो गये हैं। वही यूनानी ओपीडी खोलने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद चौक , डालीगंज, नक्खास,गोलागंज, समेत आयुष सोसाइटी के आस-पास के जन-मानस को एक छत के नीचे आयुष के चार चिकित्सा पद्धतियों का लाभ मिल सकेगा।

कार्यक्रम में परमर्शदाता डा. मीनाक्षी सिंह, डा राजेश पटेल, डा. महेन्द्र विक्रम, डा सुनील, श्रीकेश, वन्दना, नीतू, गोल्डी समेत कई लोग उपस्थित है। योग प्रशिक्षक एसके अवस्थी ने बताया कि लोग घण्टों कसरत करते हैं। अगर वह एक घण्टा भी योग को दें, तो बीमार नहीं होगें। प्राचीन काल में योग मोक्ष के लिये अभ्यास करते थे। अब आधुनिक काल में स्वास्थ्य जीवन के लिये जरूरी है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकेजीएमयू में सफलता पूर्वक 8वां लिवर प्रत्यारोपण
Next articleकेजीएमयू : अभियंता जासूसी प्रकरण में हो सकती है राजभवन शिकायत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here