अस्पताल में रैंप बनाने के लिए सीएमओ से हुयी मांग

0
919

लखनऊ। राजधानी के रेडक्रास बीएमसी अस्पताल में लिफ्ट खराब होने व बिजली जाने पर महिला मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अस्पताल में रैंप नहीं है। जिसके कारण अस्पताल में दाखिल होने वाली प्रसूताओं को सीढिय़ां चढ़कर पहली व दूृसरी मंजिल पर बने वार्डों में कड़ी मेहनत के बाद जाना पड़ता है। पिछले महीनें अस्पताल में लिफ्ट खराब होने से डिलीवरी के लिए आई प्रसूता को सीढिय़ों से डिलवरी रुम तक जाना पड़ा। अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ मालती की माने तो अस्पताल के वार्ड संग डिलीवरी रुम परिसर के ऊपरी तल पर बने है वहीं अस्पताल में रैंप ने होने के कारण अस्पताल में सीढिय़ों का प्रयोग कर प्रसूताओं संग तीमारदारों का काफी परेशानी उठानी पड़ती है जो उनके लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है।

अस्पताल में बिजली जाने से लिफ्ट बंद हो जाती है ऐसे में इमेरजेंसी में आई प्रसूताओं की डिलीवरी रुम तक स्टाफ नर्सों द्वारा उनको सावधानी के साथ सीढिय़ों का इस्तेमाल कर ले जाना पड़ता है। ऐसे में सावधानी में जऱा सी भी चूक एक बड़े हादसे को दावत दे सकती है। इन बातों को ध्यान में रख अस्पताल की ओर से सीएमओ को चिठ्ठी लिख परिसर में रैंप बनवाने की मांग उनसे की गई है पर अब तक अस्पताल में लिफ्ट खराब होने, बिजली के जाने पर जोखिम भरा रास्ता प्रसुताओं को अस्पताल में ही तय करना पड़ता है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleडफरिन में अभी नहीं खुलेगी ब्लड स्टोरेज यूनिट
Next articleयोग दिवस पर केसरिया पट्टी बांध आयुष फार्मासिस्ट करेंगे कार्य

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here