अस्पताल में कुत्तों ने नोच खाया लाश को….

0
1060

लखनऊ. गोमती नगर के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में एक दिल दहलाने वाली घटना आज सुबह देखने को मिली. यहां सुबह चिनहट निवासी विनोद तिवारी जब अपनी पत्नी का शव मोर्चरी में लेने पहुंचे तो वहां पर सड़क के कुत्ते उनकी पत्नी का चेहरा बुरी तरह नोच कर के खा चुके थे. आंखें, बाल पूरी तरह से गायब थे. परिजनों का आरोप है की रात डेथ होने पर बॉडी को मोर्चरी में रख दिया गया था. उस वक्त व पैर में पायल गले व कान में भी जेवर पहने हुई थी. उस वक्त कर्मचारियों ने कहा था सुबह बॉडी से जेवर निकाल लीजिए गा.

आज जब सुबह भतीजे आनंद तिवारी के साथ पति विनोद तिवारी मर्चरी पर पहुंचे. तो गेट से ही खून के निशान बने हुए थे अंदर गए तो देखा बॉडी का चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था उसे नोच-नोच कर खा लिया गया था खून चारों तरफ बिखरा हुआ था. बाहर कुत्ते के पैरों के निशान बने हुए थे. रात में बॉडी रखते वक्त कर्मचारियों ने कहा था की बॉडी को बॉक्स में रखा गया है अंदर कोई नहीं जा सकता है. भतीजे आनंद तिवारी ने बताया यह कर्मचारियों की लापरवाही से हुआ है हंगामा मचाने के बाद भी अभी तक कोई अस्पताल का प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है.

उन्होंने बताया विनोद तिवारी की पत्नी पुष्पा तिवारी को पेट में दर्द होने पर शनिवार की शाम को भर्ती कराया गया था उसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी.

Previous articleबालों में तेल, चोटी यह स्टाइल …. आदेश है यहां !
Next articleयहां शव भी सुरक्षित नहीं………….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here