अस्पताल के सरकारी आवास पर कब्जा

0
765

लखनऊ। लोकबंधु अस्पताल के सरकारी आवास खाली नहीं करा पा रहा है। यहां के आवासों, नर्सिंग हॉस्टल तक में दूसरे विभाग की महिला से लेकर अस्पताल से निकाले जा चुके संविदा कर्मचारी, तबादला हो चुके डॉक्टर आदि है। गजब की बात यह है कि लोग आवास, बिजली का बिल व अन्य शुल्क भी नहीं जमा करते हैं। अस्पताल के अधिकारियों के नोटिस देने के एक महीने बाद भी कोई आवास नहीं खाली नहीं हो सका है।

कानपुर रोड स्थित लोकबंधु राजनारायण संयुक्त अस्पताल के ब्लॉक-5, आवास संख्या- 25 में राजस्व विभाग के अलीगंज एफडीए ऑफिस में तैनात महिला का क ब्जा है। ऐसे ही एक अन्य मकान में डॉक्टर बहराइच में तैनात व रहते हैं, लेकिन मकान पर अपना ताला डालकर कब्जा कर रखा हैं। यहीं के नर्सिंग हॉस्टल से लेकर आवास में कब्जे में है जो अस्पताल कर्मचारी नहीं हैं। संविदा पर नौकरी छोड़ने के बाद काबिज हैं। कब्जा करने वाले लोग न तो एचआरए (आवास किराया भत्ता) और न ही बिजली का बिल जमा कर रहे हैं। लंबे समय से उन आवासों पर लाखों रुपए किराया और बिजली बिल बकाया है।

निदेशक डा. डीएस नेगी ने बताया कि आवासों में अवैध कब्जेदारों को नोटिस दिया गया है। महिला के लिए राजस्व विभाग के अफसरों से भी शिकायत की है। आवास नहीं खाली करने वालों के खिलाफ एफआईआर की जाएगी। जल्द ही पुलिस की मदद लेकर आवास खाली कराएंगे।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकोरोना वायरस से बचाव में उपयोगी इस दवा की मांग बढ़ी
Next articleएनएनएमयू ने सफलतापूर्वक पूरा किया एक वर्ष

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here