लखनऊ। डा. राम मनोहर लोंिहया आयुर्विज्ञान संस्थान में एमआरआई मशीन में कैबिनेट मंत्री के गनर की पिस्टल फंसने के बाद किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में शनिवार को अलर्ट दिखायी दिया। ट्रामा सेंटर में मरीज को देखने आये वीआईपी गनर को पिस्टल व बंदूक सुरक्षा गार्ड ने जमा करा ली। सेंटर प्रभारी डा. अब्बास मेंहदी ने बताया कि सर्तक रहना आवश्यक है। इस लिए कोई असलहा लेकर अंदर नहीं जाएगा।
ट्रामा सेंटर में मरीजों की जांच के लिए लगभग सभी सुविधा मौजूद है। सीटी स्कैन भी लगा हुआ है। यहां पर अक्सर मरीजों को देखने के लिए वीआईपी मूवमेंट होता रहता है। इस क्रम में बिना वीआईपी भी गनर को वार्ड तक ले जाने में अपनी शान को समझते है। ऐसे में अब बिना प्रशासनिक अनुमति के कोई भी व्यक्ति असहलहा व अपना गनर साथ नहीं ले जा सकता है। अगर गनर साथ जाता है तो उसके असहलहें पीआरओ कार्यालय में जमा किये जाएंगे।
इस क्रम में आज सभी लोगों के असलहे जमा कराये गये। हालांकि यह व्यवस्था पहले से है, लेकिन आज से इस पर सख्ती बरती जा रही है। बताया जाता है कि केजीएमयू में एमआरआई सेंटर पर भी सख्ती बरती गयी। वहंा भी कड़ी जांच पड़ताल के बाद ही लोगों को अंदर जाने दिया गया।












