लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्व विद्यालय के पीडियाट्रिक ऑर्थोपैडिक विभाग के प्रो अजय सिंह को मेडिकल काउंसिल आफ इंडिया ( एमसीआई) ने वर्ष 2017 का प्रतिष्ठित हरिओम आश्रम एलम्बिक रिसर्च अवॉर्ड फंड देने का निर्णय लिया है। यह अवॉर्ड जन्म से टेढ़े पैर वाले शिशुओं की गर्भ में पहचान कर जन्म के बाद जल्द ही इलाज कर पैर को सामान्य करने के लिए शोध के लिए दिया गया है।
डा. अजय काफी लम्बे समय से यह शोध कर शिशु के टेढ़े मेढ़े पैर ठीक करने में सफलता प्राप्त कर ली है। शोध के मुताबिक इसकी पहचान माता के गर्भ में ही हो जाती है, इसका परिणाम यह होता है कि जन्म के बाद जल्दी बच्चे के पैरों का उपचार कर उसे हमेशा के लिए सामान्य बनाने में सफलता मिल जाती है। इस तरह की दिव्यांगता को क्लब फूट का नाम दिया गया है। इस महत्वपूर्ण स्टडी को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया ने संज्ञान में लिया। नतीजा यह हुआ कि इस स्टडी के लिए प्रो अजय को वर्ष 2017 का प्रतिष्ठित हरिओम आश्रम एलम्बिक रिसर्च अवॉर्ड फंड देने का निर्णय लिया है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












