किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविधालय के डाक्टरों ने जांच की हड्डी निकाल कर कृत्रिम जबडा बनाने में सफलता पायी है। मरीज के जबडे में ट्यूमर होने के कारण सर्जरी करके जबडा निकाल दिया जाना ही अंतिम उपाय था। डेंटल के डाक्टरों के साथ प्लास्टिक सर्जरी विभाग के वरिष्ठ डा विजय कुमार ने कृत्रिम जबडा बनाने में सफलता पायी है। अब जल्दी ही दांत भी प्रत्यारोपित किये जाएगे।
डा विजय कुमार ने बताया कि कानपुर देहात के निवासी तीस वर्षीय मरीज के निचले जबडे के दाहिनी और ट्यूमर हो गया था। उसे खाने पीने में दिक्कतों का सामना करना पड रहा था। ट्यूमर बढने के साथ ही उसकी लगातार परेशानी बढती जा रही थी। डा विजय कुमार ने सर्जरी में उसका जबडा काट कर निकाल दिया गया। इसके बाद जांघ से हड्डी को काट निकाला गया और उसका जबडा बना दिया गया। उन्होंने बताया कि बताना आसान होता है लेकिन जबडा बनाने में काफी जटिलताएं होती है। कृत्रिम जबडा को बना कर प्रत्यारोपण करने में करीब सात घंटे तक सर्जरी चली। सर्जरी में उनके साथ डेंटल के यू एस पाल, डा गीता सिंह तथा एनेस्थिया की डा शेफाली भी मौजूद थी। उन्होंने बताया अब डा यू एस पाल के नेतृत्व में दांतो का भी प्रत्यारोपण किया जाएगा। इसके वह जबडे खाना भी खा सकता है।