लखनऊ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जीएस बाजपेयी ने बुधवार को एनके रोड स्थित मलेरिया कार्यालय का सुबह दस बजे आैचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्हें एक भी कर्मचारी विभाग में नहीं मिला। मौके पर नाराज सीएमओ उपस्थित पंजिका में सभी अनुपस्थित दिया है। उधर बताया जाता है कि मलेरिया विभाग के लोगों का कहना है कि वह सभी एंटी लार्वा अभियान में फील्ड पर थे। इस पर सीएमओ ने जांच कराने के निर्देश दे दिये है।
बताया जाता है कि फैजुल्लागंज सहित अन्य क्षेत्रों से नागरिकों ने शिकायत की थी कि क्षेत्रों में मलेरिया विभाग के लोग दावा के अनुसार नहीं आते है। कुछ क्षेत्रों में जाकर अभियान पूरा नहीं किया जाता है। इस प्रकार की कई शिकायतों के मिलने पर सीएमओ डा. जीएस बाजपेयी आज अचानक एन के रोड स्थित मलेरिया विभाग ही पहुंच गये। उस विभाग में एक भी कर्मचारी नहीं मिला। उपस्थित पंजिका पर भी किसी के हस्ताक्षर नहीं थे।
सीएमओ डा. बाजपेयी ने जब कर्मचारियों की लोकेशन पूछी तो फील्ड में बतायी गयी। कर्मचारियों व अधिकारियों का कहना था कि सुबह आठ बजे से वह लोग फील्ड में चले जाते है। सीएमओ डा. जीएस बाजपेयी ने बताया कि शिकायत मिलने के आधार पर आैचक निरीक्षण किया गया। आैचक निरीक्षण में कर्मचारी नहीं मिले आैर एक भी कर्मचारी के हस्ताक्षर नहीं मौजूद थे। सभी अनुपस्थित कर दिया है। कौन -कौन कर्मचारी फील्ड में था इसकी भी जांच करा ली जाएगी, लेकिन काम में कोई लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी।












