Advertisement
Home Medical News Kgmu गूंज रेडियो स्टेशन का एप लांच।

Kgmu गूंज रेडियो स्टेशन का एप लांच।

0
1225

 

 

 

 

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय ने रविवार को कम्यूनिटी रेडियो स्टेशन केजीएमयू गूंज 89.6 मेगाहर्टस का मोबाइल एप लांच किया। मुख्य अतिथि केजीएमयू कुलपति ले. जन. (डॉ.) बिपिन पुरी ने रेडियो स्टेशन का मोबाइल एप लॉन्च किया गया।

 

 

 

 

समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कुलपति ने प्रो. विनोद जैन के साथ उनकी समस्त टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि रेडियो प्रारम्भ होने के एक माह के अन्दर ही रेडियो का एप शुरू हो गया है। यह अपने कार्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। आज के युग में डिजिटलाइजेशन की शक्ति के महत्व को बताते हुए कहा कि इस एप के माध्यम से जनता के बीच उनकी सुविधा के अनुसार ही प्रामाणिक जानकारी उपलब्ध हो सकेगी।
केजीएमयू गूंज के अधिशासी अधिकारी डॉ. विनोद जैन ने एप के उपयोग एवं उसकी जानकारी को विस्तार से बताते हुए कहा कि यह केजीएमयू गूंज एप को कही भी पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप द्वारा रेडियो का सजीव प्रसारण विश्व के किसी भी कोने में सुना जा सकेगा। इसके साथ ही इस एप में के. जी. एम.यू. के गौरवशाली इतिहास के साथ-साथ के. जी. एम.यू. गूंज रेडियो स्टेशन की अवधारणा का भी विस्तार से वर्णन किया गया है। एप में दी गई सुविधा के माध्यम से अन्य डिजिटल प्लेटफार्म यथा यू-ट्यूब टूविटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक पर पहुंचा जा सकता है। डॉ. विनोद जैन ने बताया कि एप में निहित यू-ट्यूब बटन द्वारा विशेषज्ञों के वीडियों को कभी भी किसी भी समय सुना जा सकता है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो एस. एन. संखवार ने संबोधित करते हुए बताया कि के. जी. एम.यू. गूंज रेडियो के प्रचार एवं जनहित के लिए समय-समय पर रेडियो के द्वारा दी गई जानकारी को घोषणा भी की जा रही है।
डॉ. समीर मिश्रा ने समारोह में आये समस्त गणमान्य अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन दिया। कार्यक्रम को सफल संचालन सुश्री सुरभि तिवारी एवं संयोजन प्रोग्रामिंग हेड विनय सक्सेना तथा स्टेशन मैनेजर श्रीमती शालिनी गुप्ता द्वारा किया गया तथा श्री राघवेन्द्र कुमार एवं फरहान जी के द्वारा तकनीकी सहायता प्रदान की गई। समारोह में डॉ. रिचा खन्ना, डॉ ज्योति चोपड़ा, डॉ. डी. हिमांशु, डॉ. अनिल निश्चल, डॉ. शैलेन्द्र सक्सेना, डॉ. राकेश चक, डॉ. दिव्या मल्होत्रा वित्त अधिकारी विनय कुमार राय, वित्त लेखाधिकारी श्रीमती प्रियंका द्विवेदी, के. जी.एम.यू. गूंज की पूरी टीम मौजूद थी।

 

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleKGMU: इस मामले में जेई बर्खास्त
Next articleविहिप की संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here