लखनऊ के अलावा पांच जनपदों के टीकाकरण में शामिल होगा यह वैक्सीन

0
754

लखनऊ। नवजातों को निमोनिया जैसी जानलेवा बीमारी से बचाने के लिए अब न्युमोकोकल कान्ज्युगेट वैक्सीन (पीसीवी) टीकाकरण शुरू किया गया है। सभी सरकारी अस्पतालों में बुधवार और शनिवार को होने वाले नियमित टीकाकरण सत्रों में बच्चों को यह टीका मुफ्त लगेगा। यह जानकारी महानिदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डा. नीनागुप्ता ने दी। वह बृहस्पतिवार को मीडिया कार्यशाला को सम्बोधित कर रही थी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के छह जनपदों लखनऊ, बाराबंकी, हरदोई, फैजाबाद गोण्डा एवं बस्ती में नियमित टीकाकरण कार्यकम में न्युमोकोकल कान्ज्युगेट वैक्सीन (पीसीवी) दूसरे चरण के अन्तर्गत शामिल की जा रही है।

प्रथम चरण में यह वैक्सीन 2017 में प्रदेश के छह जनपदों श्रावस्ती, बलरामपुर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, सिद्धार्थनगर एवं बहराइच में शुरू की गयी थी। अब अन्य छह जनपदों में भी इसका विस्तार कर दिया गया है। डा. गुप्ता ने बताया कि बच्चों को दो प्राइमरी टीके छह ह फ्ते और चौदह हफ्ते की उम्र पर और बूस्टर नौ महीने पर दिया जायेगा। आकंड़ों के अनुसार पिछले वर्ष प्रदेश के 6 जिलों में 5,59,410 बच्चों को पीसीवी का टीका लगाया गया था। यह एक महंगा टीका है जो पहले केवल निजी क्षेत्र के डाक्टरों के यहां ही उपलब्ध था, किन्तु अब सरकार के प्रयास से 12 जनपदों में सभी सरकारी अस्पतालों एवं ग्राम स्तर पर बुधवार और शनिवार को होने वाले नियमित टीकाकरण सत्रों में पात्र बच्चों को पीसीवी के टीके मुफ्त उपलब्ध करवाए जायेगें।

उन्होंने कहा कि पीसीवी बच्चों को न्यूमोकोल बैक्टीरिया से होने वाले निमोनिया और दिमागी बुखार एवं अन्य बीमारियों से बचाता है। यूनिसेफ की डा. कनुप्रिया सिंघल ने कहा कि हर माता पिता को अपने बच्चों का सम्पूर्ण टीकाकरण अवश्य करवाना चाहिए। टीकाकरण बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाता है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleडेंगू दिवस को लेकर निकाली जागरूकता रैली
Next articleबंद वेंटिलेटर का होगा यह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here