Advertisement
Home Medical News अंतिम व्यक्ति तक प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिवद्ध : आशुतोष

अंतिम व्यक्ति तक प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिवद्ध : आशुतोष

0
871

लखनऊ। इंदिरा नगर के रानी अहिल्याबाई नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण बुधवार को चिकित्सा शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने किया। लोकार्पण समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सबसे गरीबों में अंतिम व्यक्ति तक प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों को सस्ता एवं मुफ्त इलाज उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना शुरू की है। इस योजना के प्रथम चरण में भारत के 10 करोड़ परिवारों के लगभग 50 करोड़ लोगों को प्रतिवर्ष चुने हुए अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त में मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस योजना का अभी आगे और विस्तार किए जाने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि दूर क्षेत्र में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने चिकित्सालय बनाने का प्रशंसनीय कार्य किया है। इस अवसर पर रानी अहिल्याबाई, परम श्रद्धेय स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई ,महात्मा गांधी तथा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर चिकित्सालय में लगाई गई प्रदर्शनी का निरीक्षण भी किया । इस प्रदर्शनी में आयुष्मान भारत, तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम, तथा एन सी डी के स्टाल भी लगाए गये थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि यह भवन डूडा द्वारा उपलब्ध कराया गया है। इस चिकित्सालय की एक विशेषता यह है कि यहां पर सायंकालीन ओपीडी की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

इस चिकित्सालय में एक महिला चिकित्सा अधिकारी, एक अंशकालिक पुरुष चिकित्सा अधिकारी ,एक फार्मासिस्ट ,एक लैब टेक्नीशियन ,5 एएनएम ,2 स्टाफ नर्स ,1 वार्ड बॉय ,1 वार्ड आया तथा एक स्वीपर कम चौकीदार की नियुक्ति की गई है। चिकित्सालय में नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन की सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। यहां प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण भी किया जा सकेगा।

कार्यक्रम में सभासद राम कुमार वर्मा ,महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ नीना गुप्ता, बलरामपुर चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर के सक्सेना, संयुक्त निदेशक डॉ एस के रावत डॉक्टर एस के रावत ,अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ .डीके बाजपेई ,डॉक्टर सईद अहमद, डॉक्टर अजय राजा ,डा आर के चौधरी,डा.अनूप श्रीवास्तव, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ बी के सिंह ,जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ पी के अग्रवाल ,उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ के पी त्रिपाठी ,डा वाई सिंह, डॉ ए के दीक्षित ,तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से शैलेंद्र गुप्ता सौरभ माथुर भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एस के सक्सेना ने किया

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleस्वस्थ हो गये है राकेश रोशन
Next articleबंगाली डाक्टर की दवा से मरीज की मौत, हंगामा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here