एनेमिया पर आधारित फिल्म संवरती जिंदगी का लोकापर्ण

इस फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म समारोह में सम्मानित

0
642

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्स विश्वविद्यालय के ब्रााउन हाल में एनेमिया रोग पर आधारित विषय पर आधारित एक लघु फिल्म संवरती जिंदगी का लोकापर्ण एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। इस अवसर पर वरिष्ठ रंगकर्मी अनिल रस्तोगी भी मौजूद रहे।
बताते चले कि हाल ही में इस फिल्म को राष्ट्रीय फिल्म समारोह में सम्मानित किया गया था। इस फिल्म के निर्माण में हीमोटोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. ए.के.त्रिपाठी ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित कैबिनेट मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने एनेमिया रोग से बचाव पर अपनी बात रखते हुए कहा कि बदलती जीवन शैली में खानपान को संतुलित कर इस बीमारी से बचा जा सकता है। उन्होनें बताया कि संतुलित भोजन, साफ सफाई हमारे शरीर को स्वास्थ्य रखने में अह्म भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि इस बीमारी के प्रति जागरुकता के द्वारा ही इससे बचा जा सकता है।

इस अवसर पर प्रसिद्व रंगकर्मी अनिल रस्तोगी ने फिल्म संवरती जिंदगी का लोकापर्ण करते हुए हीमोटोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. ए के त्रिपाठी से अनुरोध किया कि इसी प्रकार से वह अन्य बीमारियों के प्रति लोगों में जागरुकता लाने के उद्देश्य से और भी फिल्मे बनाने में अपना सहयोग दें। उन्होंने इस फिल्म को केजीएमयू के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि एनेमिया के प्रति लोगों में जागरुकता लाना जरुरी है।

इस अवसर पर लघु फिल्म संवरती जिंदगी का प्रस्तुतिकरण भी किया गया। इस फिल्म में एनेमिया रोग से जुड़ी जानकारियों को बड़े ही रोचक एवं मनोरंजक तरीके से दर्शाया गया है। फिल्म में बेहद प्रभावशाली ढंग से इस बीमारी से बचने और इसके इलाज का तरीका बताया गया है। फिल्म संवरती जिंदगी का निर्देशन डॉ. राकेश निगम ने किया है और इसमें संगीत हेमचंद ने दिया है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleगोरखपुर को 36 परियोजनाओं की सौगात
Next articleसमय पर इलाज से जिंदगी होती है आसान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here