नहीं मानेंगे: अमीनाबाद गयी स्वास्थ्य टीम को भगाया

0
831

अमीनाबाद क्षेत्र में जांच करने गयी स्वास्थ्य विभाग की टीम को समुदाय विशेष के लोगों ने विरोध करते हुए कर्मियों को भगा दिया। मौके पर कम पुलिस बल होने के कारण स्वास्थ्य विभाग की टीम को भागना पड़ा। टीम ने सीएमओ डा. नरेन्द्र अग्रवाल को जानकारी दे दी है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि टीम अगले दिन पूरी फोर्स के साथ जाएगी। इस क्षेत्र में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद टीम को जांच के लिए भेजा गया था।

अमीनाबाद इंटर कॉलेज के पास सोमवार को क्षेत्र की ख्वास वाली मस्जिद के पीछे मोहल्ले में सीएमओ द्वारा गठित स्वास्थ्य टीम जांच करने के लिए पहुंची। टीम के साथ दो पुलिस कर्मी ही थे। टीम के सदस्यों ने जब इस क्षेत्र में लोगों के नमूने लेने की शुरुआत की तो कुछ लोग आ गये आैर विरोध करना शुरू कर दिया। विरोध शुरू होते ही कुछ देर में पूरे क्षेत्र से दर्जनों लोगों की भीड़ आ गयी। यह भीड़ स्वास्थ्य कर्मियों को जांच करने से मना कर रही थी। स्वास्थ्य कर्मियों ने उन लोगों को समझाने की बहुत कोशिश की, तो वह लोग अभद्रता करने लगे आैर टीम को वहां से भागने पर मजबूर कर दिया। टीम में शामिल स्वास्थ्य कर्मी अपनी जान बचाकर बिना जांच के ही लौट आए।

इस प्रकरण पर सीएमओ डॉ नरेंद्र अग्रवाल बताया कि अमीनाबाद कॉलेज के पास एक मस्जिद के पीछे इलाके में लोगों ने जांच कराने से मना कर दिया है। क्षेत्र में गयी टीम से अभद्रता की भी शिकायत मिली है। अगले दिन टीम अधिक पुलिस बल के साथ भेजी जाएगी। इस इलाके में दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद टीम को जांच के लिए भेजा गया था।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleभारत सरकार ने फार्मेसी कौंसिल से देश भर के फार्मेसिस्टों की सूची मांगी
Next articleबवाल मचाने वाले जमाती शहर के बाहर अस्पताल में शिफ्ट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here