अमीनाबाद की दवा दुकानों में छापेमारी – दवाओं के नमूने सील, होगी जांच

0
763

लखनऊ। राजधानी के अमीनाबाद क्षेत्र में शनिवार को जिला प्रशासन की ड्रग टीम ने ७ मेडिकल स्टोरों पर छापा मारा। इस दौरान अधिकारियों को लाखों रूपये बरामद हुयी है। अमीनाबाद में नशीली दवा बड़े पैमाने में हो रही थी सप्लाई। जिन मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी हुयी है वह शहर के बड़े होलसेल दवाओं के विक्रेता माने जाते हैं। इन दुकानों पर इतनी मात्रा में नशीली दवा के मिलने से ड्रग टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। छापेमारी में ड्रग टीम ने जयसवाल इण्टरप्राइजेज, पापुलर ड्रग, राज फार्मा, एडवांस ड्रग, चन्द्रा फार्मा समेत सात दुकानों से दवाओं के सैम्पल लिये हैं।

जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। खाद्य एवं औषधी प्रशासन की दवा इकाई ने बीते दिनों मीडिया में नशीली दवाओं की जानकारी आने के बाद हरकत में आ गया है। बीते दिनों चार दुकानों में छापे मारी के बाद मिली नशीली दवाओं के बाद जागे ड्रग टीम ने शनिवार को एक बार फिर ७ दुकानों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। अचानक हुयी अमीनाबाद की इन दुकानो में छापेमारी से वहां भगदड़ मच गयी। छापेमारी के दौरान दुकानों से दवा के नमूने लेने के साथ ही मिली नशीली दवाओं को सील कर दिया है। जिसकी जांच हो रही है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleयहां सर्वर डाउन, मरीज बेहाल
Next articleयहां ‘योगी’ आम बना खास…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here