ऑल टाइप फ्लू वायरस के खिलाफ काम करेगा यह टीका

0
880

न्यूज डेस्क – लम्बे शोध के बाद वैज्ञानिकों ने इंफ्लूएंजा के ऐसे टीके की पहचान की है, जो लगभग हर प्रकार के फ्लू वायरस (विषाणु) से रक्षा करने में सक्षम हो सकता है। पत्रिका नेचर कम्युनिकेशन्स में बताया गया है कि यह टीका हेमागग्लूटीनिन स्टॉक नाम के फ्लू के विषाणुओं के प्रति कड़ी एंटीबॉडी प्रतिक्रिया देता है।

शोधकर्ताओं ने बताया कि अभी इसका चूहे पर परीक्षण किया गया। इसमें सामने आया कि टीके ने विभिन्न फ्लू विषाणुओं के संक्रमण से चूहे का बचाव किया। यह टीका सार्वभौमिक फ्लू टीके का काम कर सकता है आैर वर्तमान के मौसमी फ्लू टीके की जगह ले सकता है। पूरे जीवनकाल में समय-समय पर यह टीका देने से यह उसी तरह की सुरक्षा प्रदान कर सकता है जैसे कि टिटेनस का टीका देता है। अमेरिका में यूनिवर्सिटी ऑफ पेनसिल्वेनिया में प्रोफेसर ड्रू वीसमैन ने कहा यह टीका वह काम कर सकता है, जो फ्लू के अन्य टीके नहीं कर पाते।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleबिजली गुल, मरीज बेहाल
Next articleरेजिडेंट डॉक्टर ने किया काम ठप, मरीज हो गए बेहाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here