मंकी पाक्स से बचाव के लिए राजधानी अलर्ट
केरल व अन्य यात्रियों की केस हिस्ट्री व नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे
लखनऊ। मंकी पाक्स का पहला मरीज भारत में मिल चुका है। ऐसे में सभी राज्यों को अलर्ट रहने के निर्देश दे दिये गये है। खास कर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अलर्ट हो गया है। 15 दिन पहले केरल से आये यात्रियों को ट्रेस किया जा रहा है। इनकी केस हिस्ट्री लेकर नमूना जांच के लिए भेजा जाएगा। इसके अलावा एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशनों पर केरल से आने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है।
प्रदेश में मंकी पाक्स के नमूने जांच के लिए एनआईवी पुणे भेजे जा रहे है। अब तक अलग – अलग स्थानों से बारह नमूने जांच के लिए भेजे गये थे। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सभी नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। फिर भी सावधानीवश संदिग्ध लोगों के ज्यादा से ज्यादा नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे है। विशेषज्ञों का मानना है कि 45 वर्ष से कम उम्र के लोग इसके ज्यादा प्रभावित हो सकते है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मनोज अग्रवाल का कहना है कि बाहर से यात्रा करके लौटे लोगों की केस हिस्ट्री एकत्र की जा रही है। उसके बाद नमूने जांच के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि खास कर केरल व आस-पास राज्यो से आये लोगों की केस हिस्ट्री एकत्र जांच करायी जा रही है। इसके अलावा लगभग 15 दिन पहले केरल से आये यात्रियों को ट्रेस किया जा रहा है। इसके बाद केस हिस्ट्री लेकर जांच के लिए नमूना लिया जाएगा। उनका कहना है कि पहले ही प्रमुख अस्पतालों के मंकी पाक्स के इलाज के लिए अलग वार्ड तैयार रखने के लिए निर्देश दिये गये है। उनका कहना है कि घबराने की आवश्यकता नहीं है। बल्कि सर्तक रहने की आवश्यकता है।












