एम्स के ट्रामा सेंटर में अब इतने बिस्तर

0
693
Photo Credit: ndtvimg.com

डेस्क। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( एम्स) के ट्रामा सेंटर के विस्तार का काम पूरा हो चुका है। इसमें गंभीर मरीजों के इलाज के लिए 215 बिस्तर उपलब्ध रहेंगे। इसके गंभीर मरीजों को लौटना नहीं पड़ेगा। लोकसभा में राजीव सातव आैर सुप्रिया सुले के प्रश्न के लिखित उत्तर में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनि चौबे ने बताया कि अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के ट्रामा सेंटर में 215 बिस्तर उपलब्ध है ।

उन्होंने बताया कि बिस्तर की उपलब्धता तथा मरीजों की जरूरत के आधार पर उनकी भर्ती की जाती है। यहां पर बिस्तर उपलब्ध नहीं होने पर समान सुविधा वाले दिल्ली के दूसरे अस्पतालों में मरीजों को भेज दिया जाता है। मंत्री ने यह भी बताया कि ट्रामा सेंटर में वर्ष 2015, 16 तथा 17 में क्रमश: 5192, 5373 तथा 6572 मरीजों की भर्ती की जा चुकी है। इसके अलावा इन वर्षों में क्रमश: 2183, 3017 तथा 3310 मरीजों को अन्य अस्पतालों में रेफर किया गया है ।
श्री चौबे ने बताया कि ट्रामा सेंटर के विस्तार का काम पूरा हो चुका है । इसमें 77 विस्तर आैर माडुलर गहन चिकित्सा केंद्र ( आईसीयू) का प्रावधान है ।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleआखिर यहाँ क्यों मेहरबान है अधिकारी : केजीएमयू
Next articleयह थे “फर्जी” इन पर खर्च होते थे100 करोड़ रुपये

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here