अज्ञात बुखार से अब तक 79 मौतें

0
915

लखनऊ। प्रदेश के विभिन्न जिलों में पिछले छह हफ्तों से अज्ञात ज्वर से 79 मौतें हो चुकी हैं । इन मौतों की डेथ आडिट करा कर बुखार के कारणों की जांच तेज कर दी गयी है। इसके अलावा राज्य सरकार ने बुधवार को जिला स्तरीय मेडिकल टीमों को सक्रिय निगरानी के निर्देश दिये ।

आंकड़ों में बताया गया है कि पिछले डेढ महीने के दौरान अज्ञात ज्वर की वजह से 79 लोगों की जान गयी है । इसके बाद स्वास्थ्य अधिकारियों को सतर्क कर कहा गया है कि वह पूरा एहतियात बरतें। लोगों में जागरूकता फैलाये आैर किसी प्रकार के बुखार होने पर उसकी मानटिरिंग कराये।

आकंड़ों को देखा जाए तो सबसे अधिक 24 मौतें बरेली में हुई । बदायूं में 23, हरदोई में 12, सीतापुर में आठ, बहराइच में छह, पीलीभीत में चार आैर शाहजहांपुर में दो लोगों की मौत हुई । जिला स्तरीय टीमों को हाई एलर्ट किया गया है। किसी भी प्रकार बुखार के मामले सामने आने पर गठित कमेटी व जिम्मेदार स्वास्थ्य अधिकारियों को जानकारी देने को कहा गया है। इन सभी मामलों में डेथ आडिट कराया जा रहा है ।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous article5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर घटाने के कोशिशों की डब्ल्यूएचओ ने की तारीफ
Next article70 में इंजेक्शन की जरूरत ही नहीं, फिर भी लगा देते है इंजेक्शन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here