इस उम्र के बाद इन बीमारियों से 30% किडनी फेल होने की आंशका

0
790

प्रत्येक पांचवां 40 की उम्र मधुमेह व तनाव की चपेट में

 

 

 

 

 

 

लखनऊ। हर चौथा व पांचवा व्यक्ति 40 की उम्र के बाद डायबिटीज व हाइपरटेंशन से पीड़ित हो जाता है, जिनमें यह दोनों बीमारी होती है उनमें से 30 प्रतिशत लोगों के किडनी फेल होने की संभावना बनी रहती है। यह बात नेफ्रोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. विश्वजीत सिंह ने
किडनी रोग के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में जागरुकता कार्यक्रम में कही। इस अवसर पर मरीजों का निशुल्क में शुगर, सीरम, यूरिया, क्रियेटेनीन तथा माइक्रोअलब्युमिन की जांच की गई। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति इन बीमारियों से ग्रसित है वे निरंतर अंतराल पर ब्लड शुगर, पेशाब की जांच तथा किडनी फंक्शन टेस्ट कराते रहें। बिना डॉक्टरी सलाह दर्द निवारक तथा नेफ्रोटॉक्सिक दवाएं सेवन करने से भी गुर्दा फेल हो जाता है।

 

 

 

इस दौरान लोगों को बताया गया कि डायबिटीज तथा उच्च रक्चाप से ग्रसित हो जाता है। इन बीमारियों को साइलेंट किलर भी कहा जाता है क्योंकि शुरू में लक्षण नहीं दिखते हैं। विशेषज्ञों ने बताया कि किडनी फेल होने के 50 से 60 प्रतिशत कारण – डायबिटीज व हाइपरटेंशन है।
मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ डा. कौसर उस्मान ने कहा कि गर्भवती महिलाएं में किडनी फेल होने का प्रमुख कारण असुरक्षित गर्भपात, एक्लप्सिया तथा हेमरेज होता है। इसलिए महिलाओं को विशेषज्ञ डाक्टर के परामर्श से ही अपना इलाज कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही किडनी में पथरी होने से भी सतर्क रहना चाहिए। इस दौरान शरीर में पानी की मात्रा पर्याप्त रहना चाहिए। इसके अलावा कई नवयुवकों के भी किडनी फेल हो जाती है, जिसका प्रमुख कारण ग्लोमेरुलो नेफराइटिस है। इस बिमारी में पेशाब में बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन एवं ब्लड आता है, जिससे किडनी पर असर पड़ता है और अगर इसका सही इलाज नहीं हुआ तो कुछ ही वर्षो में किडनी फेल हो जाती है। इस मौके पर मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र आतम, प्रो. के. के सावलानी, प्रो. एम.एल पटेल, डॉ अजय कुमार पटवा, डॉ हरीश गुप्ता, डॉ सतीश तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. एस एन शंखवार उपस्थित रहे।

Previous articleलोहिया संस्थान : दावों के बावजूद नहीं मिल पाया होली में बोनस
Next articleलोहिया संस्थान : परीक्षा के 24 घंटे में नर्सिंग भर्ती का रिजल्ट आउट

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here