श्री राम लला मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास PGI में भर्ती

0
317

लखनऊ।संजय गाधी पीजीआई में अयोध्या स्थित श्री रामलला मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को तबीयत बिगड़ने पर मंगलवार शाम को भर्ती किया गया है। उन्हें अयोध्या से लेकर आया गया। पीजीआई में इलाज कर रहे न्यूरोलॉजी विभाग विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम का कहना है कि आचार्य की हालत स्थिर बनी हुई हैं । उनका विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम इलाज कर रही है, लगातार उनके स्वास्थ्य का पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम में नजर बनाए हुए हैं।

Advertisement

उनका इलाज विशेषज्ञ डॉ. प्रकाश चंद्र पांडेय और उनकी टीम की देखरेख में चल रहा है। उनकी ब्लड व अन्य संबंधी गई जांचें कराई गई हैं। उनका इलाज शुरू कर दिया गया है फिर भी डॉक्टर का कहना है कि उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पीजीआई के डॉक्टरों का कहना है कि आचार्य सत्येंद्र को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक आचार्य सत्येंद्र ने दो दिन से भोजन नहीं ग्रहण किया। पीजीआई निदेशक डॉक्टर आरके धीमान का कहना है कि आचार्य को न्यूरोलॉजिकल की संभावित समस्या के कारण भर्ती कराया गया है। उनका इलाज शुरू कर दिया गया है जांच कराई जा रही हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख कर रही है।

Previous articlePGI: रेजीडेंट डॉक्टरों के हड़ताल से मरीज रहे हलकान
Next articleडेंगू के वार्निंग सिग्नल पहचानें, खुद को बचा सकते हैं गंभीर होने से

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here