Kgmu कुलपति पद की दौड़ में लगभग तीन दर्जन विशेषज्ञ शामिल

0
487

कार्यकाल दस अगस्त को हो समाप्त

 

 

 

 

 

 

 

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में कु लपति पद पर तैनाती के लिए देश भर विशेषज्ञ डाक्टरों ने जोड़ तोड़ शुरू कर दिया है। लगभग 35 से अधिक डॉक्टरों ने कुलपति पद के लिए आवेदन किया है। इनमें केजीएमयू के लगभग 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों ने कुलपति पद की दावेदारी कर दी है। कुलपति, निदेशक व पीजीआई जैसे बड़े चिकित्सा संस्थानों के वरिष्ठ डॉक्टर भी कु लपति पद की दौड़ में शामिल हैं। दिल्ली व गुजरात के कुछ विशेषज्ञ डॉक्टरों ने भी कुलपति पद के लिए आवेदन किया है।
दरअसल केजीएमयू के कु लपति डॉ. बिपिन पुरी का कार्यकाल दस अगस्त को समाप्त हो रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

सके छह महीने पहले कुलपति की पावर सीज हो जाती है। इन दिनों कुलपति नीतिगत निर्णय अकेले नहीं ले सकते हैं। इस कारण कुछ महत्वपूर्ण गतिविधियां धीमी हो जाती हैं। इस बीच राजभवन से कु लपति के चयन की प्रक्रिया शुरु हो गयी है। कुलपति के योग्य डॉक्टरों ने आवेदन कर दिया है। बताया जाता है कि तीन सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी गठित कर दी गयी है, जो पद के लिए पांच से 12 डॉक्टरों के नाम का चयन करेगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बताया जाता है कि इसी वर्ष केजीएमयू से सेवा निवृत्त होने वाले कई डॉक्टरों ने भाग्य आजमाया है। इसमें कई विभाग प्रमुख भी शामिल हैं। वही कुछ कम उम्र के विभाग प्रमुख भी कुलपति पद की दौड़ शामिल हो गये है। देश भर के कई संस्थानों के नामचीन डॉक्टर भी कतार में हैं।

Previous articleएमबीबीएस अंतिम वर्ष के मेडिकोज के लिए नेक्स्ट परीक्षा अनिवार्य, क्लीनिकल प्रैक्टिस के लिए जरूरी
Next articleलापरवाही पर कांसगंज CMO निलम्बित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here