अभियान चलाकर तलाशेंगे गैर संचारी रोगों के मरीज

0
1799

लखनऊ – तेजी से पाँव पसार रहे गैर संचारी रोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग गंभीर है। देखने में आ रहा है कि जो बीमारियाँ पहले 40 से 50 वर्ष के दरम्यान लोगों को घेरती थी। वह अब 30 वर्ष या उससे पहले ही अपने चपेट में ले रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन प्रदेश के सभी जिलों में 16 जनवरी से 15 फरवरी 2020 तक गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग के लिए अभियान चलाने जा रहा है।

जिला समुदाय प्रक्रिया प्रबन्धक (डीसीपीएम) विष्णु प्रताप ने बताया सूबे के सभी जिलों में उपकेन्द्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों व शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में सुदृढ़ किया जा रहा है। इन केन्द्रों के माध्यम से क्षेत्र में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की जा रही हैं। इन प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं में गैर- संचारी रोगों की प्राथमिक जांच प्रमुख है। उन्होंने बताया कि जिले में 30 साल से ऊपर की आयु के लगभग 4.90 लाख पुरुष व महिलाओं की स्क्रीनिंग का लक्ष्य मिला है। यह अभियान ग्रामीण क्षेत्र के 21 उपकेंद्रों, 10 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तरीय हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर व शहरी क्षेत्र के 48 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्तरीय हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के माध्यम से चलाया जाएगा।

इस अभियान के तहत आशा कार्यकर्ताओं द्वारा निर्धारित रोस्टर के अनुसार आवश्यक संख्या में 30 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं व पुरुषों को गैर संचारी रोगों डायबिटीज़, हाइपरटेंशन, ओरल व ब्रोस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर लाकर उनकी जांच की जाएगी। इसके तहत सभी का समुदाय आधारित मूल्यांकन प्रपत्र (सीबैक फॉर्म) भरा जाएगा, जिसे सीएचओ या एएनएम के पास जमा किया जाएगा और बाद में इसे गैर संचारी रोग पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर एएनएम व कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) द्वारा अपने उपकेंद्र क्षेत्र के दूरस्थ गांवों में भी कैंप लगाकर लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। अभियान के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले, जिले के नोडल अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, बीसीपीएम, सीसीपीएम, सीएचओ, एएनएम एवं आशा को बाद में राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleसर्जरी के बाद मरीज को दिखना बंद, जांच के आदेश
Next articleपीजीआई: यक्ष प्रश्न बनता जा रहा नये निदेशक का नाम

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here