केजीएमयू : महिला कर्मियों ने अभद्रता रोकने की गुहार लगायी कुलसचिव से

0
992

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में गठिया रोग विभाग की महिला कर्मियों ने एक कर्मी पर अभद्रता व छेड़छाड़ करने का गंभीर आरोप लगाये गये हैं। इस कर्मचारी की शिकायत विभाग में कार्यरत महिलाकर्मियों ने केजीएमयू कुलसचिव से पत्र भेज कर की है। शिकायती पत्र पर आठ महिला कर्मचारियों ने हस्ताक्षर किए हैं। आश्चर्य की बात यह है कि विभाग के अधिकारियों द्वारा एक्शन न लेने पर महिला कर्मियों ने शिकायत कुलसचिव से की है।

Advertisement

केजीएमयू के लिम्ब सेंटर में गठिया रोग विभाग का संचालित होता है। विभाग में जिम्मेदार डाक्टर की टीम व रेजीडेंट व कर्मचारी तैनात हैं। यहां पर ओपीडी के अलावा मरीजों की भर्ती की जाती है। यहां पर विभाग में तैनात महिला कर्मचारी ने एक पुरुष कर्मचारी पर अभद्रता व छेड़छाड़ के संगीन आरोप लगाए हैं। शिकायती पत्र में महिला कर्मियों ने आरोप लगाया है कि कर्मचारी भद्दी बातें करता है। चाय-कॉफी पिलाने के लिए बाहर ले जाने के दबाव बनाता है। यहीं नहीं धमकाता भी है। वह विभाग में सभी महिला कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार करता है।

अन्य महिला कर्मचारियों का आरोप हैं कि विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई। इसके बावजूद अधिकारियों ने उनकी शिकायत को नजरअंदाज किया आैर कर्मचारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। इस कारण महिला कर्मचारी डरी-सहमी रहती हैं। महिलाओं का कहना है कि अधिकारियों की अनसुनी करने से अभद्रता करने वाले कर्मचारी के हौसले बुलंद हैं। इस कारण लगातार महिलाओं से अभद्रता कर रहा है। शिकायत की गई। अभी तक कुछ नहीं हुआ। इस कारण मजबूरी में कुलसचिव को शिकायती पत्र भेज कर हस्तक्षेप करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष विकास का कहना है कि अगर कोई शिकायत दी गयी है तो निष्पक्ष होकर जांच क रके कार्रवाई करनी चाहिए।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकेजीएमयू के ट्रामा सेंटर में चेस्ट, लंग का इमरजेंसी इलाज ठप
Next articleस्पाइन में धंसे पेंचकस को निकाल दिया नया जीवन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here