अब वाहनों के अंदर की हवा को साफ करने वाला एयर सैनिटाइजर

0
650
Photo Credit: ndtvimg.com

न्यूज। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने स्टैनफोर्ड और सिंगापुर विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के साथ मिलकर एयरलेन्स कार एयर सैनिटाइार नामक एक उत्पाद विकसित किया है जो यात्री वाहनों के भीतर की वायु को शुद्ध रखने में मदद करता है। यह सैनिटाइजर एक्टिव मॉलिक्यूलर टेक्नोलॉजी पर आधारित है और यह विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) मानक के अनुसार दो मिनट में वाहनों की वायु को शुद्ध करता है।

दिल्ली और आसपास के क्षेाों में दिवाली के समय एक महीने की अवधि को रेड अलर्ट अवधि माना जाता है। कई बार यह देखा गया है कि दिल्ली सरकार को बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए स्कूलों और कॉलेजों को मजबूरन बंद करना पड़ा है और इस बार भी ऐसा ही फैसला लिया गया है और सभी स्कूल पांच नवंबर तक बंद हैं। इसके अलावा इस साल भी सम-विषम योजना चार से 15 नवंबर तक लागू की जाएगी। सरकार और अन्य चिंतित निजी संस्थाएं भी इस स्थिति से लड़ने के लिए सभी प्रयास कर रही हैं। लोग अपने घरों और कार्यालयों में एयर प्यूरीफायर का उपयोग तो करते हैं पर अब तक वाहनों की हवा को साफ करने के लिए कोई प्रोडक्ट नहीं था। इस उत्पाद का इस्तेमाल करते हुए लोग यात्रा करते समय अपनी कार में भी शुद्ध हवा में साँस ले पाएंगे।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleडेंगू रोकने के लिए थ्री डी नक्शे की ली जाएगी मदद
Next articleवायु प्रदूषण खतरनाक स्थिति में

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here