अब रेप्सोडी मार्च में

0
666

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में होने वाला मेडिकोज का सबसे बड़ा सांस्कृतिक फेस्ट रैपसोडी के लिए दो महीने और इंतजार करना होगा। छात्रों के परीक्षा करीब आने के कारण अब इसे मार्च में आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है। बताते चले कि इसे पहले 21 दिसंबर से 24 दिसंबर के बीच आयोजित किया जाना था, लेकिन राजधानी में धारा 144 लागू होने के कारण इसे स्थगित कर जनवरी में शिफ्ट कर दिया गया। अब आठ जनवरी से टर्म एग्जाम की शुरुआत हो रही है, जो फरवरी तक अलग अलग इयर के छात्रों के अलग अलग तारीखों में होंगे। ऐसे में आयोजन होने पर किसी न किसी इयर के छात्रों की परीक्षाएं क्लैश हो रही है। इसीलिए अब इसे मार्च में कराया जाएगा।

केजीएमयू के डीएसडब्लयू डॉ नरसिंह वर्मा का कहना है कि जनवरी के पहले सप्ताह में यह प्रस्तावित था, लेकिन शहर में धारा 144 लागू होने के कारण जनवरी में हमने इसे स्थगित कर दिया गया है। फरवरी में एग्जाम के कारण इसे नहीं करा सकते इसलिए छात्रों ने सुझाव दिया है कि इसे मार्च में कराया जाए। कार्यक्रम रद नहीं किया गया है सिर्फ इसका स्थगन किया गया है। मेडिकोज का यह आयोजन पूरी तरह छात्रों की ओर से जुटाए गए पैसों पर आयोजित किया जाता है। तिथि बदलने से अब छात्रों को काफी आर्थिक नुकसान भी हो रहा है क्योंकि डीजे आदि बुक कर उसे निरस्त होने से नुकसान हो गया है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleओ पाजिटिव बिना डोनर मिल सकता है
Next article2020: पहले दिन इंडिया में पैदा हुए सबसे ज्यादा बच्चे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here