लखनऊ। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों को कमी को दूर करने के लिए गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव प्रशांत त्रिवेदी की मौजूदगी में, स्वास्थ्य महानिदेशक और पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अधिकारियों में समझौता हुआ है। समझौते के तहत पीएमएस के एमबीबीएस डॉक्टरों को कालेज ऑफ फिजीशियन्स एवं सर्जन्स का दो वर्षीय डिप्लोमा कराया जायेगा। यह कोर्स वर्तमान में बाल रोग , पैथोलॉजी , स्त्री रोग और नेत्र रोग विभाग आदि में शुरू होंगे।
यह जानकारी प्रान्तीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) के सचिव डा अमित ङ्क्षसह ने बताया कि प्रदेश में विशेषज्ञ चिकित्सकों की देाते हुए वैकल्पिक व्यवस्था में जनपद स्तरीय चिकित्सालयों में सी पी एस डिप्लोमा तथा डी एन बी विशेषज्ञ कोर्स प्रारंभ किये जा रहे हैं । उन्होंने बताया कि इन पाठ्यक्रमों इन अस्पतालों में मेडिकल कॉलेज की तरह रेजिडेंट डॉक्टर्स उपलब्ध हो जायेंगे, जिससे इन चिकित्सालयों में मरीजों के बेहतर उपचार और देखभाल में मदद मिलेगी।
इस मौके पर निदेशक प्रशिक्षण डा रुकुमकेश , पीएमएस एसोसिएशन के सचिव डा अमित तथा डा देवेश कुमार कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












