अब इनके साथ मिलकर केजीएमयू करेगा शोध

0
1196

लखनऊ । किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय आैर रायबरेली के फार्मासियूटिकल्स अब शोध कार्य मिल कर करेगे। दोनों के बीच एमओयू सोमवार को किया गया है। इस एमओयू पर केजीएमयू के कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट एवं नेशनल इंस्टीट्यूट आफ फार्मासियूटिकल्स एजुकेशन एंड रिसर्च के निदेशक डा. एस जे कालरा ने हस्ताक्षर किया।

अब दोनों संस्थानों ने छह सूत्रीय कार्या पर अपनी सहमति जतायी है। प्रमुखता से शोध कार्यो में एक दूसरे की मदद करने के साथ ही सम्मेलन, संगोष्ठी प्रशिक्षण कार्यक्रम आदि संयुक्त रूप से करेंगे। दोनों आवश्यकता व अनुभव के आधार पर शिक्षण संकाय के आदान- प्रदान के लिए मिलकर काम करने का निर्णय लिया है।

यहीं नहीं एक दूसरे के सहयोग के लिए पाठ¬पुस्तक , पत्रिका आैर अन्य शिक्षण सामिग्री एवं शिक्षण सहायता का आदान प्रदान करेंगे। कुलपति प्रो. भट्ट् का कहना है कि लगातार शोध कार्यो को अतरंराष्ट्रीय स्तर किया जा रहा है। यहां के डाक्टर पहले ही विश्व पटल पर अपनी उपस्थित दर्ज करा चुके है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleदोहरे मापदंड के विरोध में पीएमएस डाक्टर 24 को सीएम को देंगे ज्ञापन
Next articleडाक्टर है नहीं पीजीआई में टल रही सर्जरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here