आरोपी डा. कफील खान केरल जाने को तैयार

0
667

डेस्क। केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने आज कहा कि राज्य सरकार को कोझिकोड जिले में कार्य करने को इच्छुक समर्पित चिकित्सकों का स्वागत करने में खुशी होगी। कोझिकोड जिले में निपाह वायरस का कहर जारी है। इस कारण से अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है। उधर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कॉलेज में नवजात बच्चों की मौत के मामले में आरोपी डॉक्टर कफील खान के केरल में मरीजों का इलाज करने की इच्छा प्रकट की है।

डा. खान के इस आग्रह के बारे में विजयन ने कहा कि सरकार राज्य में कार्य के लिए खान जैसे डॉक्टरों का खैरमकदम करती है। विजयन ने एक फेसबुक पोस्ट में केरल में काम करने की इच्छा रखने वाले स्वास्थ्यकर्मियों से कोझिकोड मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक से संपर्क करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह के समर्पित डाक्टरों की आवश्यकता है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleयहां इलाज में खेल, जांच में तीन दवा गड़बड़
Next articleकेरल में स्थित कंट्रोल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here