Advertisement
Home Uttar Pradesh उपराष्ट्रपति और सीएम योगी ने बाबा कालभैरव और बाबा विश्वनाथ के दरबार...

उपराष्ट्रपति और सीएम योगी ने बाबा कालभैरव और बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

0
26

*काशी की धार्मिक परंपरा के अनुरूप दर्शन-पूजन से शुरू हुआ उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का दौरा*

*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न भेंटकर किया उपराष्ट्रपति का स्वागत*

*बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन-अभिषेक कर देश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की*

वाराणसी। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को एक दिवसीय दौरे पर धर्मनगरी काशी पहुंचे। काशी की प्राचीन धार्मिक परंपरा का निर्वहन करते हुए दोनों ने अपने दौरे की शुरुआत काशी के कोतवाल बाबा कालभैरव और बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन से की। मंदिरों में विधिवत पूजा-अर्चना कर उन्होंने लोकमंगल, जनकल्याण और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। श्री काशी विश्वनाथ धाम परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपराष्ट्रपति को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न भेंटकर उनका स्वागत किया।

*बाबा कालभैरव के दर्शन के बाद पहुंचे विश्वनाथ धाम*

बाबा कालभैरव के दर्शन-पूजन के बाद उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। यहां गर्भगृह में दोनों ने बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन और अभिषेक किया। उन्होंने देश में सुख, शांति और समृद्धि के साथ लोककल्याण एवं जनहित की कामना करते हुए बाबा का आशीर्वाद लिया।

*अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न भेंटकर किया स्वागत*

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को अंगवस्त्रम और स्मृति चिह्न भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान दोनों ने काशी की आध्यात्मिक परंपरा के अनुरूप दर्शन-पूजन किया।

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleपुस्तक ‘लखनऊ और रेलवे: एक ऐतिहासिक यात्रा’ का विमोचन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here