Advertisement
Home Medical News Glioblastoma to be identified without a biopsy; receives a project worth ₹5.40...

Glioblastoma to be identified without a biopsy; receives a project worth ₹5.40 crore

0
73

​लखनऊ। ब्रेन कैंसर के सबसे खतरनाक और तेजी से बढ़ने वाले रूप ग्लियोब्लास्टोमा (Glioblastoma) की पहचान अब पहले से कहीं अधिक आसान और सुरक्षित हो सकेगी। नई तकनीक और पेट स्कैन (PET Scan) की मदद से अब ट्यूमर का पता लगाने के लिए मरीजों को दिमाग से टिश्यू निकलवाने (बायोप्सी) जैसी जोखिम भरी प्रक्रिया से काफी हद तक राहत मिल सकेगी। इस शोध के लिए पीजीआई को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) की ओर से 5.40 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट स्वीकृत हुआ है।

​एंटीबॉडी ट्रेसर से मिलेगी ट्यूमर की साफ तस्वीर
​इस शोध परियोजना के तहत एक विशेष एंटीबॉडी ट्रेसर विकसित किया जाएगा। शरीर में पहुंचने के बाद यह ट्रेसर ट्यूमर से जुड़े खास संकेतों को पहचानेगा, जिससे पेट स्कैन में ट्यूमर की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।

​शोध के बारे में जानकारी देते हुए पीजीआई के न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग के डॉ. मनीष दीक्षित ने बताया कि इस तकनीक से न केवल ट्यूमर के प्रकार का पता चल सकेगा, बल्कि उसकी सटीक जगह, फैलाव और इलाज के असर का भी आकलन किया जा सकेगा। वर्तमान में ग्लियोब्लास्टोमा की पुष्टि और उसके स्वरूप को समझने के लिए कई मामलों में बायोप्सी करनी पड़ती है, जिसमें दिमाग से टिश्यू का नमूना लिया जाता है। नई तकनीक से मरीजों को इस जटिल प्रक्रिया से बचाया जा सकेगा
।

​इम्यूनोथेरेपी के असर का भी चलेगा पता
​न्यूक्लियर मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. पीके प्रधान ने बताया कि ग्लियोब्लास्टोमा बेहद आक्रामक कैंसर है और सर्जरी के बाद भी इसके दोबारा उभरने की आशंका बनी रहती है। यह नई जांच यह समझने में मदद करेगी कि मरीज पर इम्यूनोथेरेपी कारगर हो रही है या नहीं। यदि दवा का असर नहीं दिखता है, तो डॉक्टर समय रहते उपचार की रणनीति में बदलाव कर सकेंगे।
​शोध टीम और परीक्षण की प्रक्रिया
​यह शोध डॉ. मनीष दीक्षित और विभागाध्यक्ष डॉ. पीके प्रधान के निर्देशन में किया जाएगा। शोध दल में मॉलीक्यूलर मेडिसिन एवं बायोटेक्नोलॉजी विभाग के डॉ. लोकेन्द्र शर्मा और न्यूरोसर्जरी विभाग के डॉ. वेद प्रकाश मौर्य भी शामिल हैं।

​पीजीआई में पहले से ही साइक्लोट्रॉन, रेडियोआइसोटोप निर्माण और रेडियोकेमिस्ट्री जैसी उन्नत सुविधाएं मौजूद हैं। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत छोटे जानवरों के लिए पेट-सीटी (PET-CT) की विशेष सुविधा भी तैयार की जाएगी। पहले चरण में जानवरों पर इसका परीक्षण किया जाएगा और सफलता के बाद इंसानों पर जांच की दिशा में आगे बढ़ा जाएगा

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleआयुष्मान अस्पतालों के ICU की होगी सख्त जांच, 30 नवंबर तक रिपोर्ट तलब
Next articleइन लोगों को अब घर की दहलीज पर मिलेगा इलाज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here